
VIDEO: बाबा नीम करोली के कैंची धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, सड़क से लेकर मंदिर के अंदर तक बेतहाशा भीड़
AajTak
विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में शनिवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. मुख्य मार्ग से लेकर मंदिर के पुल और मंदिर के अंदर तक भक्तों का तांता लगा रहा. भीड़ के चलते मंदिर क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं. भीड़ को संभालने के लिए काफी कोशिशें की गईं, मगर सभी नाकाफी दिखीं. इस बेतहाशा भीड़ के कई वीडियो भी सामने आए हैं.
उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के लिए शनिवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. मुख्य मार्ग से लेकर मंदिर के पुल और मंदिर के अंदर तक भक्तों का तांता लगा रहा, जो कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था. नीम करोली महाराज की जय, बजरंग बली के जयकारों से पूरा गुंजायमान था. भीड़ के चलते मंदिर क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं. भीड़ को संभालने के लिए काफी कोशिशें की गईं, मगर सभी नाकाफी दिखीं. कोई भी पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आया. भक्तों की इस बेतहाशा भीड़ के कई वीडियो भी सामने आए हैं.
बता दें नैनीताल आने वाला तकरीबन हर पर्यटक कैंची धाम में बाबा नीम करोली के दर्शन करने के लिए पहुंच रहा है. इससे कैंची धाम में रोज भारी भीड़ हो रही है. यह भीड़ प्रदेश के किसी भी धार्मिक स्थल से अधिक है. इससे आने वाले दिनों में शासन और प्रशासन को कैंची धाम की व्यवस्थाओं के सुधार के बारे में नए सिरे से सोचने के लिए विवश होना पड़ेगा.
नैनीताल के पर्यटन कारोबार में इजाफा
हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली सहित बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी और राजनीतिक हस्तियों के पहुंचने से कैंची धाम चर्चाओं में आ गया है. नतीजतन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कैंची पहुंचने लगे हैं. यहां आने वाले श्रद्धालुओं से नैनीताल के पर्यटन कारोबार में इजाफा होने लगा है.
देखिए ये वीडियो...
मंदिर के बाहर और अंदर ऐसा था नजारा

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








