
Video: नोएडा के स्पेक्ट्रम मॉल में बाउंसरों की 'गुंडई', सर्विस चार्ज के विवाद में लोगों को पीटा
AajTak
उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्पेक्ट्रम मॉल में सर्विस चार्ज को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि रेस्टोरेंट के बाउंसरों ने परिवार के लोगों की जमकर पिटाई की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में बार और रेस्टोरेंट में लगातार मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-75 का है. यहां स्पेक्ट्रम मॉल में सर्विस विवाद में बाउंसरों ने एक परिवार से जमकर मारपीट की. इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, स्पेक्ट्रम मॉल के ड्यूटी फ्री रेस्टोरेंट में एक परिवार पार्टी कर रहा था. इसके बाद बिल देने के दौरान परिवार ने देखा कि उसमें सर्विस चार्ज भी जोड़ा गया है. इसे लेकर उसने बात की तो रेस्टोरेंट संचालकों ने बहस शुरू कर दी.
बाउंसरों ने लोगों को जमकर पीटा
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि रेस्टोरेंट में तैनात बाउंसरों ने परिवार के लोगों पर हमला कर दिया और जमकर पीटा. वहां मौजूद लोगों में से किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है.
पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटना
इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना सेक्टर-113 में एफआईआर दर्ज करवाई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. इससे पहले नोएडा स्थित गार्डन गलेरिया मॉल के बार में बाउंसरों ने पार्टी करने आए एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










