
VIDEO: दूल्हे के चाचा को महिला डांसर ने पीटा, गलत तरीके से छूने पर जड़ा थप्पड़... बवाल
AajTak
नूंह में दूल्हे के चाचा की हरकत से बवाल मच गया. बताया जाता है कि डांस कर रही डांसर को दूल्हे के चाचा ने गलत तरीके से छू लिया. जिसके बाद डांसर ने थप्पड़ जड़ दिया.
हरियाणा के नूंह जिले के तावडू खंड के गांव पचगांव में एक स्टेज प्रोग्राम में दो महिला डांसरों को उस वक्त अपनी जान बचाना भारी पड़ गया, जब स्टेज पर दर्जनों लोगों ने चढ़कर डांसरों के साथ मारपीट की. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा. विवाद महिला डांसर को छूने और उसके साथ अश्लील हरकतें करने को लेकर हुआ. अपने आप को भीड़ से घिरा देख महिला डांसरों ने स्टेज से भागकर जान बचाई. हालांकि इस मारपीट के दौरान एक महिला डांसर को कुछ चोट भी आई है.
रात के समय चल रहा था रंगारंग कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक गांव पचगांव में एजाज पुत्र लल्लू ने अपनी शादी से एक दिन पहले गांव में मनोरंजन के लिए तीन मेवाती डांसरों को बुलाया था. रविवार की रात गांव में मेवाती गाने पर रंगारंग कार्यक्रम चल रहा था. डांसर पायल चौधरी स्टेज पर डांस कर रही थी. इसी दौरान एजाज का चाचा डांसर के पास आया और अश्लील हरकतें करने लगा. इस पर डांसर नाराज हो गई और स्टेज पर दूल्हे के चाचा को थप्पड़ मार दिया. जब यह घटना हुई तो स्टेज पर दो डांसर नाच रही थीं.
यह भी पढ़ें: 'चट से गोली मार दूंगा, कोई बचा नहीं पाएगा', कानपुर में BJP नेता ने डांसरों पर लुटाए नोट, मना करने वाले पर तानी पिस्टल
महिला डांसर और दूल्हे के चाचा में हुई मारपीट
सैकड़ों लोगों के सामने हुई इस घटना के बाद दूल्हे के चाचा ने तुरंत पायल चौधरी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. जिस पर महिला डांसर ने भी थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद वहां मौजूद दर्जनों लोगों ने डांसर को स्टेज पर घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








