VIDEO: चलती कार बनी आग का गोला, चंद मिनटों में हुई खाक, दो लोग बाल-बाल बचे
AajTak
मुंबई से सटे भायंदर में चलती कार में आग लग गई. गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई क्योंकि जैसे ही कार में आग लगी, गाड़ी के अंदर बैठे दोनों लोग बाहर आ गए. लेकिन आगजनी की इस घटना में चंद मिनटों के अंदर कार जलकर खाक हो गई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
महाराष्ट्र के मुंबई से सटे भायंदर इलाके में उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब चलती कार में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि उस समय कार में ड्राइवर के अलावा महिला भी बैठी थी. लेकिन जैसे ही कार के इंजन में आग लगी, दोनों कार से तुरंत निकल गए. देखते ही देखते पूरी कार धूं-धूं कर जलने लगी.
घटना की सूचना मिलते ही भायंदर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची. बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया. गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई. लेकिन चंद मिनटों में कार जलकर खाक हो गई.
कार में लगी आग का वीडियो भी सामने आया है, जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे कार पूरी तरह आग की चपेट में है.
45 सवारियों से भरी बस में लगी आग इससे पहले नागपुर में चलती बस में आग लग गई थी. आग लगते ही बस धूं-धू कर जलने लगी. गनीमत ये रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. वक्त रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि बस नागपुर नगर निगम की थी. नागपुर नगर निगम के मुख्य दमकल अधिकारी राजेंद्र उचके ने बताया कि यह घटना शहर के मेडिकल चौराहे पर रूपम इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के पास हुई.
बस का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक दमकल अधिकारी ने बताया, ''आग ड्राइवर के केबिन के अंदर इंजन वाले स्थान पर लगी. ड्राइवर के केबिन के अंदर अग्निशमन यंत्र मौजूद था, लेकिन चालक इतना डर गया कि उसने इसका इस्तेमाल ही नहीं किया.'' उन्होंने बताया, ''उस वक्त बस में 45 यात्री सवार थे, ड्राइवर और कंडक्टर ने वक्त रहते सभी को बस से सुरक्षित उतार लिया.'' अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजीं, लेकिन तब तक बस का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया था.
(मुंबई से मोहम्मद एजाज़ खान की रिपोर्ट)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










