
VIDEO: कॉलेज के बाहर लड़कियों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे और फिर...
AajTak
हापुड़ जिले में लड़कियों के बीच मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. घटना एक डिग्री कॉलेज के बाहर की है. किसी बात को लेकर लड़कियों में कहासुनी हुई थी. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे. इतना ही नहीं दोनों ने बाल पकड़कर एक-दूसरे जमकर पीटा.
यूपी के हापुड़ जिले में कॉलेज के बाहर लड़कियों में हुई मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. किसी बात को लेकर दो लड़कियों में कहासुनी हो गई. इसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई. किसी ने इस घटना को कैमरे में कैद करके वायरल कर दिया.
किसी बात को लेकर हुई कहासुनी
बताया जा रहा है कि घटना हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में राजपूताना रेजीमेंट डिग्री कॉलेज की है. यहां पर लड़के और लड़कियां साथ में पढ़ते हैं. शुक्रवार को छुट्टी के समय किसी बात को लेकर 2 छात्राओं में कहासुनी हो गई.
दोनों में जमकर हाथापाई और लात-घूंसे
बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में जमकर हाथापाई और लात घूंसे चलने लगे. इतना ही नहीं दोनों ने बाल पकड़कर एक-दूसरे को पीटा. इस लड़ाई से हड़कंप मच गया. भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौके पर जमा हो गए. इसमें से ही किसी ने छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो बना लिया, जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
घटना को लेकर कॉलेज में चर्चा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










