
VIDEO: कबाड़ से बनाई 7 सीटर 'बाइक', धूप से होती है चार्ज! बिजनेसमैन बोले- एक प्रोडक्ट में इतनी खूबियां
AajTak
वायरल हो रहे इस वीडियो में 7 लड़कों को एक वाहन पर यात्रा करते हुए दिखाया गया है. वाहन देखने में बाइक जैसा लग रहा है. दावा किया गया कि इसको कबाड़ (स्क्रैप) से तैयार किया गया है. ये सौर ऊर्जा से चार्ज होता है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में 7 लड़कों को एक वाहन पर यात्रा करते हुए दिखाया गया है. वाहन देखने में बाइक जैसा लग रहा है. दावा किया गया कि इसको कबाड़ (स्क्रैप) से तैयार किया गया है. वीडियो को बिजनेस टाइकून और आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है.
उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- एक प्रोडक्ट में इतनी खूबियां. स्क्रैप से बनी, 7 सीटर, सौर ऊर्जा से चलने वाली. इस तरह के कम खर्च पर तैयार होने वाले प्रोडक्ट मुझे भारत पर गर्व करते के लिए प्रेरित करते हैं.
इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. सैकड़ों यूजर्स ने इस पर रिएक्ट किया है. किसी ने कहा- भारत जुगाड़ प्रधान देश है तो किसी ने लिखा- इनोवेटिव आइडिया.
So much sustainable innovation in one product - produced from scrap, seven seater vehicle, solar energy and shade from the sun! Frugal innovations like this make me proud of our India! pic.twitter.com/rwx1GQBNVW
सौर ऊर्जा से होती है चार्ज, देती है इतना माइलेज

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









