
Video: ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान नदी में गिरीं 2 लड़कियां, देवदूत बनकर आए सेना के जवान
AajTak
Rishikesh News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग कर रही दो लड़कियों को भारतीय सेना के जवानों ने डूबने से बचा लिया. बता दें कि ऋषिकेश के फूल चट्टी के पास राफ्टिंग कर रही लड़कियां अचानक नदी में गिर गई थीं. देखिए पूरा Video...
उत्तराखंड के ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग कर रही 2 लड़कियों को भारतीय सेना के जवानों ने डूबने से बचा लिया. दोनों लड़कियां अपने रॉफ्ट से नदी में गिर गई थीं और पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगी थीं. अब इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
दरअसल, धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश के फूल चट्टी के पास राफ्टिंग कर रही लड़कियां अपनी नाव से नदी में गिर गई थीं. नदी का तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहाकर ले जाने लगा और दोनों गहरे पानी में हाथ पैर चलाने के बावजूद किनारा नहीं पकड़ पा रही थीं. इसी दौरान नदी किनारे मौजूद इंडियन अर्मी के जवानों ने तत्परता दिखाई और पानी में कूदकर उन्हें बचा लिया.
Two civilian girls were rescued by one Indian Army Rafting team member today at Phool Chatti in Rishikesh. These girls fell out of a civilian raft and would have drowned if not rescued in time: Indian Army officials pic.twitter.com/tV4Qm8diQi
भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया, 'आर्मी की राफ्टिंग टीम के एक सदस्य ने आज ऋषिकेश के फूल चट्टी में दो लड़कियों को नदी में डूबने से बचाया. ये लड़कियां एक नाव से पानी की तेज धार में गिर गई थीं और अगर समय पर नहीं बचाई जातीं तो डूब जातीं.'
अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो देखने से साफ पता चलता है कि तेज धार में बहती हुई लड़कियों को बचाने के लिए सेना के जवान देवदूत बनकर आए. अगर उन्होंने फुरती नहीं दिखाई होती तो दोनों लड़कियों का बचना मुश्किल था.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









