
Vayushakti में टारगेट मिस कर गई R-73 मिसाइल, अब इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल... देखिए Video
AajTak
पोखरण में हुए वायुशक्ति युद्धाभ्यास में Tejas फाइटर जेट से दागी गई R-73 मिसाइल ने टारगेट मिस कर दिया. इंटरनेट पर इसकी काफी चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि इस मिसाइल की जगह कोई और हथियार इस्तेमाल करना चाहिए. आइए जानते हैं इस मिसाइल की ताकत, रेंज और इस पर हो रही चर्चा...
Pokharan में वायुशक्ति 2024 (Vayushakti 2024) युद्धाभ्यास के दौरान वायुसेना के तेजस फाइटर जेट ने एक हवाई टारगटे पर R-73 मिसाइल दागी. मिसाइल टारगेट को मिस कर गई. वहीं, राफेल फाइटर जेट से निकली Mica IR मिसाइल ने टारगेट को सटीकता से हिट किया. अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या R-73 मिसाइल का इस्तेमाल होना चाहिए? या उसकी जगह कोई और स्वदेशी या विदेशी हथियार देखा जाए.
यहां नीचे देखिए टारगेट मिस होने का Video
तेजस ने R-73 मिसाइल जब दागी तब मौसम सही था. टारगेट सामने था. लेकिन मिसाइल टारगेट के नजदीक से गुजर गई. ऐसा लगता है कि उसका फ्यूज ट्रिगर नहीं हुआ. असली वजह तो पता नहीं चली है, लेकिन इसकी जांच की जरूरत बताई जा रही है. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि तेजस फाइटर जेट में इस मिसाइल को लगाया जाए या नहीं.
यह भी पढ़ें: 30 जासूसी विमान, लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल, टॉरपीडो... सेनाओं के लिए 85 हजार करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी
Delta Duo 🫡 Indian Air Force Tejas Fighter Jet fired R-73 Infra Rad Homing Missile during ongoing mega #Vayushakti24 Exercise at Pokhran firing range in Rajasthan. From 1st Flight in 2001 to induction to live fire drill to induction of MK1A next month. Tejas Journey is lit 🔥 pic.twitter.com/WRCCrvNSEx
वायुसेना भी R-73 मिसाइल की सीमाएं जानती है. यह मांग लगातार हो रही है कि तेजस फाइटर जेट को ASRAAM से लैस किया जाए. ताकि क्लोज कॉम्बैट के दौरान सटीक निशाना लगाया जा सके. उससे पहले ये भी जानना जरूरी है कि इसी R-73 मिसाइल विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट को मार गिराया था. इस मिसाइल को भारत में बनाने की तैयारी चल रही थी. फिलहाल इसे रूस का टैक्टिकल मिसाइल कार्पोरेशन बनाती है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







