
Vastu Tips: भूल से भी घर में न रखें ऐसी चीजें, आपके साथ ही परिवारवाले भी हो सकते हैं बीमार
Zee News
कई ऐसी चीजें हैं जो जाने-अनजाने अगर आपके घर में हों तो इससे आपके घर में निगेटिव एनर्जी पैदा हो सकती है जिसका परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है. लिहाजा इन्हें तुरंत बाहर कर दें.
नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) सिर्फ सही दिशा का ज्ञान ही नहीं देता बल्कि किसी चीज को किस दिशा में और किस तरह से रखना चाहिए ताकि घर में पॉजिटिव एनर्जी (Positive energy) बनी रहे, इस बारे में भी बताता है. लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो अगर घर में मौजूद हों तो उनकी वजह से वास्तु दोष (Vastu dosh) हो सकता है और जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जो अगर घर में हों तो इससे निगेटिव एनर्जी () बढ़ती है और परिवार के सदस्य शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार हो सकते हैं. 1. खंडित मूर्ति- हिंदू धर्म में खंडित मूर्ति (Broken idol) की पूजा करना अशुभ माना जाता है इसलिए खंडित मूर्ति को घर में रखना भी सही नहीं है. ऐसी मूर्तियों से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है जिसका परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है. इसलिए अगर किसी देवता की कोई मूर्ति खंडित हो जाए या फिर कोई तस्वीर खराब हो जाए तो उसे तुरंत घर के बाहर कर दें. लेकिन भगवान की ऐसी मूर्ति या तस्वीर कहीं भी न फेंके बल्कि इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें या मिट्टी में दबा दें.
Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







