
Vastu Tips: झाड़ू के इस्तेमाल में न करें ये गलतियां, धन की देवी लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
AajTak
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार झाड़ू रखने की उचित दिशा दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम बताई गई है. माना जाता है कि इस दिशा में झाड़ू (Broom) रखने से नेगेटिव एनर्जी (Negative Energy) नहीं फैलती. आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़े वास्तु नियम.
Vastu Tips Related to Broom: सफाई के लिए हर जगह झाड़ू का इस्तेमाल होता है फिर चाहे वो घर हो या फिर ऑफिस. वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार झाड़ू रखने की उचित दिशा दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम बताई गई है. माना जाता है कि इस दिशा में झाड़ू रखने से नेगेटिव एनर्जी (Negative Energy) नहीं फैलती. आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़े वास्तु नियम. > वास्तु के अनुसार झाड़ू कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखनी चाहिए. क्योंकि इस दिशा में झाड़ू (Broom) रखने से घर में धन का आगमन नहीं होता. इसलिए दक्षिण या दक्षिण- पश्चिम दिशा में झाड़ू रखना शुभ माना जाता है. > वास्तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए. झाड़ू को कभी भी ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए जहां आते-जाते लोगों की नजर पड़े. बेडरूम में भी झाड़ू रखने से बचना चाहिए.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












