
Varanasi: ज्ञानवापी का व्यास तहखाना आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया, दर्शन को उमड़े भक्त, Video
AajTak
ज्ञानवापी परिसर के तहखाने में पूजा का अधिकार मिलने के बाद 30 साल बाद बुधवार की 2 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच यहां पूजा-अर्चना की गई. यहां 1993 से पूजा पाठ बंद थी. अब ज्ञानवापी के तहखाने में आरती गूंज रही है. वाराणसी जिला अदालत ने पूजा पर लगी रोक हटाते हुए डीएम को 7 दिन के अंदर पूजा शुरू कराने का आदेश दिया था.
वाराणसी के ज्ञानवापी व्यासजी के तहखाना में बुधवार को जिला जज की कोर्ट के आदेश के बाद दर्शन-पूजन शुरू हो गया. वहीं, गुरुवार सुबह भी नित्य दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू होते हुए देखा गया. शाम होते-होते आम श्रद्धालुओं के लिए भी तहखाने तक दर्शन को खोल दिया गया.
काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से आम श्रद्धालुओं को तहखाने के दर्शन के लिए अनुमति दे दी गई है. इसके बाद मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई. ‘आजतक’ सबसे पहले उस जगह को दिखाने पहुंचा जहां से आम श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हुए दिखाई पड़े.
यहां देखें वीडियो...
उनसे बातचीत के दौरान खुशी का ठिकाना नहीं था. व्यासजी के तहखाने में फिलहाल पुजारी को छोड़कर दर्शन वाले स्थल पर किसी को जाने की अनुमति नहीं है. जो भी आम श्रद्धालु जा रहे हैं, वे दूर से ही हाथ जोड़ते हुए और प्रणाम करते हुए गलियारे से आगे बढ़ रहे हैं.
दर्शन के लिए बैरिकेडिंग का कुछ हिस्सा अलग भी किया गया है. वहां से लोग ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में दर्शन कर पा रहे हैं. ज्ञानवापी के वजूखाने के भीतर व्यास तहखाने में पारंपरिक पद्धति के साथ न सिर्फ मूर्तियों की स्थापना की गई, बल्कि उनका षोडषोपचार पूजन भी किया गया.
यह भी पढ़ें- Gyanvapi Case: मस्जिद के साइन बोर्ड पर लगा ज्ञानवापी मंदिर का स्टीकर, प्रशासन ने हटवाया

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










