
Vande Bharat Trains: बाबा विश्वनाथ की नगरी से बाबा बैद्यनाथ धाम जाना होगा आसान! इस रूट पर चलेंगी तीन और नई वंदे भारत ट्रेनें
AajTak
भारतीय रेलवे इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन में जोर-शोर से जुटा हुआ है. इसी कड़ी में यात्रियों के लिए नई अत्याधुनिक सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराने का क्रम जारी रखते हुए गया एवं हावड़ा, पटना एवं टाटा तथा वाराणसी एवं देवघर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी परिचालन किया जाएगा.
भारतीय रेलवे ट्रैक पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है. अब तक देश के अलग-अलग रेल रूट पर कुल 54 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. इस कुनबे में आने वाली 15 सितंबर से कुछ और नई वंदे भारत ट्रेनें शामिल होने जा रही हैं, जिनमें तीन वंदे भारत ट्रेनें पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार से होकर चलने वाली हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 सितंबर को इन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाया जाना प्रस्तावित है.
पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार से होकर ये तीन नई वंदे भारत ट्रेनें गया और हावड़ा, पटना और टाटा तथा वाराणसी और देवघर के बीच चलेंगी. दरअसल भारतीय रेलवे इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन में जोर-शोर से जुटा हुआ है. इसी कड़ी में यात्रियों के लिए नई अत्याधुनिक सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराने का क्रम जारी रखते हुए गया एवं हावड़ा, पटना एवं टाटा तथा वाराणसी एवं देवघर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी परिचालन किया जाएगा. 15 सितंबर को उद्घाटन होने वाली ट्रेनों में इन सेवाओं का शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित है.
पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार से होकर चलने वाली इन नई वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन से यूपी, बिहार, बंगाल और झारखंड के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. यही नहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्थित बाबा विश्वनाथ की नगरी से झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी बेहतर सुविधा मिलेगी. वहीं दूसरी तरफ बिहार की धार्मिक नगरी गया से हावड़ा आने जाने वालों के लिए भी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. तो बिहार की राजधानी पटना से टाटा आने-जाने वालों के लिए भी 15 सितंबर से शुरू होने वाली नई वंदे भारत ट्रेन किसी सौगात से कम नहीं है.
इस संदर्भ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, इन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत से यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ त्वरित आवागमन का लाभ मिलेगा.
ईसीआर के क्षेत्राधिकार से होकर इन रेल रूट पर चलेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें: ▪️नई हावड़ा- गया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आसनसोल-धनबाद-कोडरमा रूट से परिचालित की जाएगी ▪️नई टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मूरी-बोकारो-गोमो-गया रूट से परिचालित की जाएगी ▪️वाराणसी और देवघर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन डीडीयू - गया - नवादा रूट से परिचालित की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










