
Vande Bharat Express: पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
AajTak
बिहार और झारखंड के लोगों को रेलवे की तरफ से एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को पटना और रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. रेलवे ने पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है.
बिहार के लोगों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. रेलवे ने पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को होगा. पटना से इस ट्रेन का नियमित रूप से परिचालन 28 जून से किया जाएगा. पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और रांची के बीच अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.
रांची से पटना के लिए 27 जून को वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया जाएगा और 28 जून से गाडी सं. 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जाएगा. यह ट्रेन पटना और रांची से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन चलेगी.
जानिए ट्रेन का टाइम शेड्यूल
गाड़ी सं. 02439 रांची-पटना वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) रांची से 27 जून को सुबह 10.30 बजे खुलकर 10़.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर, 15.40 बजे गया, 16.23 बजे जहानाबाद रुकते हुए 17.25 बजे पटना जं. पहुंचेगी.
वहीं, गाड़ी सं. 22349 पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन 28 जून को पटना जं. से 07.00 बजे खुलकर 08.25 बजे गया, 09.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा रुकते हुए 13.00 बजे रांची पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 22350 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन रांची से 16.15 बजे खुलकर 16.35 बजे मेसरा, 17.30 बजे बरकाकाना, 18.30 बजे हजारीबाग, 19.30 बजे कोडरमा, 20.45 बजे गया रुकते हुए 22.05 बजे पटना जं. पहुंचेगी.
बता दें कि पटना और रांची के बीच 12 जून 2023 को वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का ट्रायल रन किया गया था. वंदे भारत ट्रेन बिहार और झारखंड के लोगों के लिए रेलवे की तरफ से एक बड़ी सौगात होगी. जो महज 6 घंटे में ही रांची से पटना और पटना से रांची का सफर पूरा करा सकेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










