
Valmiki Jayanti 2024: सभी आवासीय स्कूलों का नाम महर्षि वाल्मीकि विद्यालय रखेगी कर्नाटक सरकार
AajTak
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की कि कर्नाटक के सभी सरकारी आवासीय विद्यालयों का नाम बदलकर 'महर्षि वाल्मीकि आवासीय विद्यालय' कर दिया जाएगा. इसके अलावा, रायचूर विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'महर्षि वाल्मीकि विश्वविद्यालय' कर दिया जाएगा.
कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी सरकारी आवासीय स्कूलों का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि आवासीय विद्यालय रखने की घोषणा की है. महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हाशिए पर खड़े समुदायों के लिए समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणा की चर्चा की.
सीएम सिद्धारमैया ने घोषणा की कि कर्नाटक के सभी सरकारी आवासीय विद्यालयों का नाम बदलकर 'महर्षि वाल्मीकि आवासीय विद्यालय' कर दिया जाएगा. इसके अलावा, रायचूर विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'महर्षि वाल्मीकि विश्वविद्यालय' कर दिया जाएगा. राज्य सरकार ने यह फैसला महर्षि वाल्मीकि के योगदान को सम्मानित करने के लिए लिया है.
बाबासाहब अंबेडकर के संदेश को दोहराया
सीएम ने विधान सौध में विधायक भवन में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर समाज सुधारक डॉ. बीआर अंबेडकर के संदेश को दोहराते हुए, सिद्धारमैया ने आर्थिक और सामाजिक असमानताओं से निपटने के महत्व पर प्रकाश डाला. मुख्यमंत्री ने कई सरकारी पहलों की चर्चा करते हुए गृह लक्ष्मी योजना, गृह ज्योति योजना और युवा निधि योजना की बात की.
योजनाओं के बारे में-
गृह लक्ष्मी योजना: 1.21 करोड़ महिला परिवारों को प्रति माह 2,000 रुपये प्रदान करना.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












