
Vaishali Takkar Suicide Case: 'वो मुश्किल में थी लेकिन...', दोस्त ने बताया Ex संग वैशाली के रिश्ते का सच
AajTak
एक्टर विकास सेठी की वाइफ और जाह्नवी एक दूसरे को करीब 10 साल से जानती थीं. वैशाली जब एक्टिंग में करियर बनाने मुंबई आई थीं तो वो कुछ सालों तक जाह्नवी के साथ ही रहती थीं. वैशाली के बारे में बात करते हुए जाह्नवी ने कहा- हम दोनों बहनों की तरह थीं और एक दूसरे से हर बात शेयर करते थे. विकास से भी मुझे वैशाली ने ही मिलाया था.
Vaishali Takkar Suicide Case: कहते हैं हर मुस्कान के पीछे कोई ना कोई दर्द छिपा होता है. ऐसा ही कुछ टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के साथ भी था. वैशाली हमेशा हंसती-मुस्कुराती रहती थीं, लेकिन वो अंदर ही अंदर काफी तकलीफ में थीं. वैशाली ने अंत में हार मानकर फांसी लगा ली और हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया.
वैशाली की मौत से सदमे में हैं दोस्त
वैशाली के आत्महत्या करने को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं. अब एक्टर विकास सेठी ने अपनी दोस्त वैशाली की मौत के बारे में TOI संग बातचीत की. विकास ने कहा कि वैशाली ने उनसे और उनकी वाइफ जाह्नवी से कहा था कि वो जल्द ही उनसे मिलेंगी, क्योंकि वो अपनी शादी की शॉपिंग के लिए मुंबई आने वाली थीं. वैशाली की मितेश नाम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी होने वाली थी. लेकिन अफसोस शादी से पहले ही वैशाली ने अपनी जान देकर दुनिया को अलविदा कह दिया.
विकास सेठी की वाइफ और जाह्नवी एक दूसरे को करीब 10 साल से जानती थीं. वैशाली जब एक्टिंग में करियर बनाने मुंबई आई थीं तो वो कुछ सालों तक जाह्नवी के साथ ही रहती थीं. वैशाली के बारे में बात करते हुए जाह्नवी ने कहा- हम दोनों बहनों की तरह थीं और एक दूसरे से हर बात शेयर करते थे. विकास से भी मुझे वैशाली ने ही मिलाया था. विकास वैशाली के ससुराल सिमर का शो में को स्टार थे.
वहीं, विकास ने वैशाली के बारे में बात करते हुए कहा- वो हमारे हर सेलिब्रेशन का हिस्सा होती थी. उसने ही पहली बार हमारे बच्चों को गोद में लिया था. वो बहुत फन लविंग थी. उनके साथ कभी कोई भी पल फीका नहीं लगता था.
एक्स को लेकर वैशाली ने क्या कहा था?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










