
Vadodara: दिन में गुब्बारे बेचने वाला 'चमगादड़ गैंग' रात में बनता था चोर, 3 गिरफ्तार, 4 फरार
AajTak
वडोदरा पुलिस ने 'चमगादड़ गैंग' का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. यह गैंग दिन में गुब्बारे बेचकर घरों की रेकी करता और रात को चोरी करता था. आरोपियों के पास से ताले तोड़ने और चोरी करने के औजार मिले हैं. गैंग के चार सदस्य अभी फरार हैं. पुलिस ने उन्हें वांटेड घोषित कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं.
वडोदरा पुलिस ने शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 'चमगादड़ गैंग' के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. यह गैंग दिन में गुब्बारे बेचने और रिक्शा चलाने जैसे काम करते हुए घरों की रेकी करता था और रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के औजार बरामद किए हैं.
दरअसल, मांजलपुर और मकरपुरा इलाकों में आधी रात को हो रही चड्डी-बनियान गिरोह जैसी चोरी की घटनाओं की जांच में पुलिस को सुराग मिला था. इसके बाद मांजलपुर पुलिस ने देर रात तक निगरानी रखी. नाइट पेट्रोलिंग के दौरान सुसान सर्कल के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जिनमें से एक के कंधे पर स्कूल बैग था. रोककर जांच करने पर बैग से लोहे की छड़ काटने, ताले तोड़ने के औजार, डिसमिस, नट-बोल्ट खोलने के औजार और गुलेल बरामद हुए.
यह भी पढ़ें: वडोदरा ब्रिज हादसा: शुरुआती जांच के बाद 4 अधिकारी सस्पेंड, अन्य पुलों के तत्काल निरीक्षण के आदेश
पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवराज सोलंकी, कबीर सोलंकी और एक नाबालिग के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह तीन टीमों में बंटा हुआ है. एक टीम औजार लेकर भागती है, दूसरी चोरी का सामान लेकर और तीसरी अलग दिशा में भागकर पुलिस को भ्रमित करती है. इस गिरोह ने वडोदरा में चार जगह चोरी की वारदातें कबूल की हैं.
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह गैंग मूल रूप से मध्य प्रदेश से संचालित होता है और वहां कई गंभीर मामलों में लिप्त रहा है. इनके खिलाफ पुलिस को धमकी देने और हत्या के प्रयास (धारा 307) जैसे केस दर्ज हैं. गिरोह के चार सदस्य अभी फरार हैं और पुलिस ने उन्हें वांटेड घोषित कर दिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस गैंग के ज्यादातर सदस्यों ने अपनी छाती पर चमगादड़ का टैटू गुदवाया है, जो उनकी पहचान का प्रतीक माना जाता है.
पुलिस ने इस पहलू की भी जांच शुरू कर दी है. मांजलपुर पुलिस की एक टीम इस संबंध में और जानकारी जुटाने के लिए मध्य प्रदेश रवाना हो गई है. फिलहाल पकड़े गए तीनों आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. वडोदरा पुलिस का कहना है कि चमगादड़ गैंग का नेटवर्क बड़ा है और उनके बाकी फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई को वडोदरा में हाल के दिनों में हुई सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










