
Uttrakhand में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, CM पुष्कर सिंह धामी बोले- बनाएंगे एक्सपर्ट कमेटी
AajTak
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को कैबिनेट की पहली मीटिंग में ही राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का फैसला ले लिया है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कैबिनेट में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर आखिरकार फैसला ले लिया है. गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की पहली मीटिंग में ही इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई. अब इसे लागू करने के लिए एक्सपर्ट की एक कमेटी बनाई जाएगी जिसमें सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज भी शामिल होंगे. ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा.
मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 12 फरवरी 2022 को हमारी सरकार ने संकल्प लिया था कि राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लाएंगे.
इसकी वजह बताते हुए धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य सैन्य बाहुल्य प्रदेश है और दो-दो अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से लगा हुआ है इसलिए यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट जैसे कानून की जरूरत थी.
CM धामी ने कहा, समान नागरिक संहिता के लिए हम एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाएंगे, जिसमें शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त जस्टिस शामिल होंगे और यह कमेटी इस कानून का एक ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी जिसे जल्द से जल्द लागू किया जाएगा. इसको लेकर आज मंत्रिमंडल में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया है. उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा जहां ये कानून लागू होगा.
विधानसभा चुनाव से पहले 12 फरवरी को मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य के लिए एक व्यवस्था जरूरी है. उत्तराखंड की सांस्कृतिक और अन्य चुनौतियों को देखते हुए ऐसा करना जरूरी है.
बता दें कि उत्तराखंड में बीजेपी 47 सीटें हासिल करके पूर्ण बहुमत से सरकार बना चुकी है. इस चुनाव में कांग्रेस को 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा. वहीं, बसपा और निर्दलीयों को 2-2 सीटें मिलीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










