
Uttarkahand : जंगल में हुई दो तेंदुओं की लड़ाई, पेड़ पर लटकता मिला एक का शव, Video
AajTak
नैनीताल के जंगल में दो तेंदुओं की लड़ाई हो गई. इस दौरान तेंदुओं की दहाड़ से ग्रामीण दहशत में आ गए. ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दे दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने तेंदुए की खोजबीन शुरू की थी. कुछ देर की खोजबीन के बाद एक तेंदुए का शव पेड़ पर लटका मिला.
उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल में मनोरा रेंज के नैना गांव में दो तेदुओं की लड़ाई में एक तेंदुए की जान चली गई. मरने वाले तेंदुए की उम्र केवल ढाई साल थी. वन विभाग की टीम ने पेड़ पर लटकते तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लिया. डॉक्टरों ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया और फिर वन विभाग ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया.
दरसअल, नैनीताल के नैनागांव के पास जंगल में दो तेंदुओं की लड़ाई हो गई. इस दौरान तेंदुओं की दहाड़ से ग्रामीण दहशत में आ गए. ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दे दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने तेंदुए की खोजबीन शुरू की थी. कुछ देर की खोजबीन के बाद एक तेंदुए का शव पेड़ पर लटका मिला.
देखें वीडियो...
रानीबाग रेस्क्यू सेंटर में हुआ शव का पोस्टमार्टम वन विभाग के अधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए का शव मिला है. शव का पोस्टमार्टम रानीबाग रेस्क्यू सेंटर में कराया गया है. प्रथम दृष्टिया आपसी संघर्ष के चलते तेंदुए की मौत हुई है. तेंदुए की उम्र लगभग ढाई वर्ष आंकी गई है. दूसरे तेंदुए की खोजबीन में वन विभाग की टीम जुटी है, जिसके लिए आस पास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है.
लोगों से जंगल में ना जाने की अपील
वन विभाग ने आसपास के क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों से भी खुद की सुरक्षा के लिए जंगलों में ना जाने की चेतावनी दी है, क्योंकि पिछले लंबे समय से नैनीताल के आसपास के क्षेत्रों मे तेंदुए के आतंक से स्थानीय खौफ के साए में जीने को मजबूर है. वहीं वन विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की और डॉक्टरों की निगरानी में पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव को जलाया गया.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







