
दिल्ली: बुजुर्ग से 22 लाख की ठगी करने वाले 11 ठग गिरफ्तार, कंबोडिया से जुड़े हैं तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है और 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ठगों के तार कंबोडिया से जुड़े हुए हैं. ठगों ने सोशल मीडिया पर एक लुभावना विज्ञापन दिखाकर बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाया था.
दिल्ली पुलिस के साउथ-वेस्ट जिले की साइबर थाना टीम ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने दिल्ली और मुंबई में फैले इस गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर अपनी ठगी का शिकार बनाता था.
इस गिरोह की काली करतूत तब सामने आई, जब एक 60 साल के बुजुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई. ठगों ने सोशल मीडिया पर एक लुभावना विज्ञापन दिखाकर उन्हें अपने जाल में फंसाया और निवेश के नाम पर उनसे 22.67 लाख की मोटी रकम ठग ली.
यह भी पढ़ें: नकली सोने का बिस्किट, 15 लाख की ठगी और... अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 37 लाख का माल भी बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल डेटा और मनी ट्रेल का पीछा किया, जिससे चौंकाने वाले खुलासे हुए. गिरोह दिल्ली के रोहिणी और नेताजी सुभाष प्लेस (NSP) से अपना नेटवर्क चला रहा था.
नकली ऑफिस
NSP में बाकायदा एक फर्जी ऑफिस खोला गया था, जिसका काम सिर्फ नकली बैंक खाते खोलना और उन्हें साइबर अपराधियों को सप्लाई करना था. दिल्ली से तजिंदर सिंह उर्फ लकी, आशीष सैनी, शिव दयाल सिंह, शिवा और गिरिराज किशोर को दबोचा गया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








