
Uttar Pradesh: सहारनपुर में साइबर ठगी की शिकार महिला ने की खुदकुशी, कब्र से शव निकालेगी पुलिस
AajTak
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के चिलकाना इलाके में साइबर फ्रॉड की शिकार एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी. मृतक महिला के ससुरालवाों ने पुलिस को बिना सूचित किए उसके शव को दफना दिया. लेकिन महिला की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस अब कब्र से उसका शव निकाल कर पोस्टमार्टम कराने जा रही है.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के चिलकाना इलाके में साइबर फ्रॉड की शिकार एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी. मृतक महिला के ससुरालवाों ने पुलिस को बिना सूचित किए उसके शव को दफना दिया. लेकिन महिला की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस अब कब्र से उसका शव निकाल कर पोस्टमार्टम कराने जा रही है. एसडीएम की निगरानी में पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि यह कार्रवाई सहारनपुर के जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल के निर्देश पर की गई है. चिलकाना इलाके के मोहल्ला हामिद हसन की महिला रानी (26) ने साइबर धोखाधड़ी की शिकार होने के बाद 4 जनवरी को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराए बिना ही शव को दफना दिया. दो दिन बाद रिश्तेदारों के कहने पर उसकी मां ने शिकायत दर्ज कराई.
रानी की मौत के पीछे की सच्चाई सामने आने के बाद सहारनपुर के जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने उसके शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं. इससे पहले पुलिस ने बताया कि रानी को शादी का झांसा देकर एक साइबर ठग ने उससे 1.5 लाख रुपए लूट लिए. ठग ने रानी से कहा था कि उसके खाते में 42 लाख रुपए जमा कराए जा रहे हैं. इसे निकालने के लिए उसे टैक्स के तौर पर रुपए देने होंगे.
बताते चलें कि साइबर ठगी का एक मामला यूपी की राजधानी लखनऊ में भी सामने आया है. यहां साइबर ठगों ने एक महिला डॉक्टर को 9 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा और 13.40 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए. ठगों ने महिला डॉक्टर के पास कॉल किया था और खुद को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का कर्मचारी बताया. इसी के साथ उसने कहा कि दिल्ली में पीड़िता के आधार कार्ड से एक सिम लिया गया है.
इसका उपयोग लड़कियों को न्यूड वीडियो भेजने के लिए किया जा रहा है. महिला डॉक्टर ने इस बात का विरोध किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई सिम नहीं लिया है. इस पर ठग ने कहा कि वे इसको वेरिफाई करेंगे और दिल्ली पुलिस जांच करेगी. इसके बाद महिला डॉक्टर को एक वीडियो कॉल आया, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को दिल्ली पुलिस का सीनियर इंस्पेक्टर अनिल बताते हुए पूछताछ शुरू कर दी.
वीडियो कॉल के दौरान इंस्पेक्टर बने बैठे ठग ने महिला डॉक्टर को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी. उसने कहा कि पीड़िता का नाम एक बड़े घोटाले में शामिल है. इसके चलते 45 दिन की जेल हो सकती है. ठगों ने महिला डॉक्टर को डराया-धमकाया. उनसे 13.40 लाख रुपए की मांग कर डाली. ठगों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि उन्होंने पैसे नहीं दिए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










