
Uttar Pradesh: एटा में ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर शख्स के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के कासगंज में ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया गया है. शनिवार को कासगंज थाने में आरोपी विक्की खान (साहिल खान) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं.
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के कासगंज में ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया गया है. शनिवार को कासगंज थाने में आरोपी विक्की खान (साहिल खान) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं.
इस मामले में एक सब-इंस्पेक्टर करमवीर सिंह ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है. इसमें कहा गया है, "10 मई को मैं गश्त पर था. उसी समय फेसबुक पर विक्की खान (साहिल खान) के अकाउंट से भड़काऊ वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर अपमानजनक टिप्पणी की गई थी."
उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी पोस्ट में भाजपा के खिलाफ भी टिप्पणी की थी. इसके वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा है. राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने की कोशिश की गई है. पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस और साइबर सेल ने पोस्ट के स्क्रीनशॉट और तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार होगा.
इससे पहले संभल जिले में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर देश विरोधी पोस्ट शेयर किया था. उसने लिखा था कि चाहे जो हो जाए सपोर्ट तो पाकिस्तान को ही करेंगे. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक मोहम्मद रियाज को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा करके पुलिस जांच की जा रही है.
संभल जिले के बहजोई थाना इलाके में मोहम्मद रियाज नामक युवक के द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेटस लगाते हुए पाकिस्तान के समर्थन वाली पोस्ट शेयर किया था. इसमें रियाज ने लिखा था, ''चाहे जो हो जाए सपोर्ट तो बस पाकिस्तान को करेंगे.'' इस पोस्ट के साथ उसने पाकिस्तान का झंडा भी लगाया गया था.
एसपी केके बिश्नोई के संज्ञान में मामला आते ही सीओ आलोक सिद्धू को कार्यवाही के निर्देश दिए गए. इसके बाद पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने अकाउंट को ट्रेस करके युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो आरोपी युवक बहजोई थाना इलाके के मोहल्ला कुरैशियान का निवासी निकला. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रियाज को गिरफ्तार लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










