
USA से कोरियर में आया 39.5 करोड़ रुपये का गांजा, DRI मुंबई ने दो लोगों को किया अरेस्ट
AajTak
DRI मुंबई जोनल यूनिट के अधिकारियों ने एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स, मुंबई में कोरियर टर्मिनल पर इंपोर्टेड दो यूएसए-मूल कोरियर कंसाइनमेंट को चेक किया. जांच के बाद खेप में छुपाया गया 86.5 किलोग्राम हाई क्वालिटी वाला हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) जब्त किया गया. USA से आए इन कोरियर की दो खेपों के माल की कीमत 39.5 करोड़ रुपये है.
राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence) मुंबई ने USA के कोरियर की दो खेपों से 39.5 करोड़ रुपये की कीमत के वीड (गांजा) की एक खेप जब्त की. इस कार्रवाई में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया जो इस ड्रग कार्टेल का हिस्सा थे.
जांच की तो निकला वीड
खुफिया जानकारी के आधार पर, DRI मुंबई जोनल यूनिट के अधिकारियों ने एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स, मुंबई में कोरियर टर्मिनल पर इंपोर्टेड दो यूएसए-मूल कोरियर कंसाइनमेंट को चेक किया. यह कंसाइनमेंट USA से आया हुआ है. जांच के बाद खेप में छुपाया गया 86.5 किलोग्राम हाई क्वालिटी वाला हाइड्रोपोनिक वीड जब्त किया गया.
2 लोगों की मुंबई से हुई गिरफ्तारी
वीड की इस खेप को 'आउटडोर कंक्रीट फायरपिट' के रूप में गलत बताया गया था और भिवंडी, महाराष्ट्र के लिए भेज दिया गया था. वीड की इतनी बड़ी खेप को जब्त करने में कई एजेंसियों ने मेहनत की. इंपोर्टर से जुड़े एक गोदाम और ऑफिस के पतों पर आगे की जांच और तलाशी की गई. इन खोजों के बाद ड्रग कार्टेल पर कार्रवाई हुई जिसके तहत मुंबई, महाराष्ट्र से दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया.
इस अवैध हाई क्वालिटी वीड की कीमत 39.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










