
US vs China: 'हर देश से मिलेंगे, चीन से करेंगे बहुत अच्छी डील, लेकिन...' तनाव के बीच ट्रंप ने दिए ये संकेत
AajTak
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 17 अप्रैल को कहा कि उन्हें व्यापार समझौतों (Trade Deal) को अंतिम रूप देने की कोई जल्दी नहीं है. उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ बैठक की. इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ बैठक में ट्रंप ने विश्वास जताया कि यूरोपीय संघ के साथ समझौता करना आसान होगा.
ग्लोबल ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) चीन के साथ अच्छी डील कर सकते हैं. उन्होंने इसके संकेत दिए हैं. वह हर देश से मिलना चाहते हैं. ट्रंप ने कहा कि वह मेक्सिको से लेकर जापान और अब इटली तक हर देश से मिलने के लिए उत्सुक हैं. वहीं चीन के वाणिज्य मंत्रालय के तरफ से भी बयान आया है कि वह अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन ये टैरिफ की धमकी बंद करनी होगी और समानता के आधार पर बातचीत करनी होगी.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 17 अप्रैल को कहा कि उन्हें व्यापार समझौतों (Trade Deal) को अंतिम रूप देने की कोई जल्दी नहीं है. उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ बैठक की. इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ बैठक में ट्रंप ने विश्वास जताया कि यूरोपीय संघ के साथ समझौता करना आसान होगा.
हर देश से मिलना चाहते हैं ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों द्वारा वर्तमान 90-दिवसीय टैरिफ विराम के दौरान 90 व्यापार सौदों (Trade Tariff after 90 Days) को अंतिम रूप देने की संभावना व्यक्त किए जाने के बावजूद,ट्रंप ने कहा कि ऐसे सौदे 'एक निश्चित बिंदु पर' होंगे. इसे लेकर कोई जल्दी नहीं है और वे हर देश से मिलना चाहते हैं, ताकि बेहतर डील हो सके.
चीन के साथ बढ़ रहा तनाव इस बीच, चीन के साथ तनाव और बढ़ गया क्योंकि बीजिंग ने घोषणा की कि वह व्यापार युद्ध (Trade War) से 'नहीं डरता' और 'समानता, सम्मान और पारस्परिक लाभ' के आधार पर बातचीत करने को कहा है. चीन के विदेश मंत्रालय का यह बयान ट्रंप द्वारा बीजिंग से बातचीत पर लौटने के जवाब में आया है.
चीन पर 245 फीसदी टैरिफ व्हाइट हाउस के तथ्य पत्र के अनुसार, चीनी आयातों पर अब 245 प्रतिशत तक टैरिफ लगेगा, जिसमें हाल ही में लगाया गया 125 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ, फेंटेनाइल संकट से जुड़ा 20 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क और अमेरिका द्वारा अनुचित व्यापार प्रथाओं का मुकाबला करने के लिए 7.5 से 100 प्रतिशत तक के अन्य उपाय शामिल हैं.
75 देश टैरिफ पर कर रहे चर्चा व्हाइट हाउस के अनुसार, 75 देशों ने टैरिफ को कम करने के लिए चर्चा शुरू कर दी है, चीन ने अभी तक फिर से बातचीत शुरू नहीं की है. ट्रंप ने टैरिफ को अमेरिकी उद्योग और राष्ट्रीय सुरक्षा की सेफ्टी के लिए खास बताया और भारत समेत अन्य व्यापारिक डीलर्स पर भी इसी तरह के उपाय लागू करने की अपनी मंशा दोहराई. जैसे-जैसे अन्य जगहों पर बातचीत आगे बढ़ रही है, चीन के साथ गतिरोध दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच लंबे समय तक गतिरोध का संकेत देता है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








