
US Top-10: पेरिस में मैक्रों ने डोनाल्ड ट्रंप का गर्मजोशी से किया स्वागत
AajTak
अमेरिकी चुनाव में जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप अपने पहले विदेशी दौरे पर फ्रांस पहुंचे. फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने ट्रंप का गर्मजोशी से स्वागत किया. ये मौका पेरिस की पहचान नोट्रे-डेम चर्च को दोबारा खोले जाने का था. ट्रंप ने मैक्रों और यूक्रेन के प्रेजिडेंट जेलेंस्की के साथ त्रिपक्षीय बैठक भी की. देखें यूएस टॉप-10.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











