
US: सैन फ्रांसिस्को में केमिकल छिड़ककर इंडिया का पूरा कांसुलेट ही जलाना चाहते थे खालिस्तानी समर्थक, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
AajTak
खालिस्तानी समर्थक अमेरिका के कई हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने सैन फ्रांसिस्को में तेल छिड़ककर पूरा इंडियन कांसुलेट जलाने की कोशिश की. एंबेसी में जबरन एंट्री करने की कोशिश की. दरवाजे तोड़ दिए. शीशे तोड़ दिए.
अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में खालिस्तान समर्थक प्रदर्शन कर रहे है. प्रदर्शनकारियों ने जहां सैन फ्रांसिस्को में भारत के दूतावास में आग लगाने की कोशिश की. वहीं प्रदर्शनकारियों ने वाशिंगटन डीसी में भी भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया है, हालांकि वाशिंगटन डीसी पुलिस की सक्रियता के कारण विरोध शांतिपूर्ण रहा. लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इंडियन कांसुलेट के गेट पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और इमारत में आग लगाने की कोशिश की. गनीमत रही कि आग फैली नहीं. हालांकि सैन फ्रांसिस्को में एंबेसी के अधिकारियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और संबंधित विभागों को दी और हालात पर काबू पा लिया गया.
भारतीय दूतावास ने इस मामले में अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों से बात की है. साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह की घटनाएं बढ़ सकती है. इस घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. इसमें दिखाई दे रहा है कि खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स को तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने भारतीय दूतावास में जबरन घुसने की कोशिश की. वहां दरवाजों और खिड़कियों पर पथराव किया. शीशे तोड़ दिए. इस दौरान वाणिज्य दूतावास के एक कर्मचारी को मामूली चोटें आईं हैं. हालाांकि भारतीय दूतावास ने अमेरिकी सरकार और कैलिफोर्निया में कई स्तरों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है.
खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को सैन फ्रांसिस्को वाणिज्य दूतावास के बाहर डेरा डाल लिया. वहीं, स्थानीय भारतीय अमेरिकी समुदाय इस बात से नाराज है कि सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?
इतना ही नहीं, पासपोर्ट या वीजा सेवाओं के लिए वाणिज्य दूतावास में आने वाले कई लोगों को प्रदर्शनकारियों ने परेशान किया और कुछ लोगों को एंबेसी में एंट्री भी नहीं करने दी. जानकारी के मुताबिक ये सब शनिवार शाम को शुरू हुआ, जब खालिस्तानी समर्थकों ने वाणिज्य दूतावास परिसर के सामने टैंट लगा दिया और विरोध शुरू कर दिया. इसके बाद रविवार को प्रदर्शनकारियों ने इमारत में आग लगाने का प्रयास किया गया था. स्थानीय अधिकारियों को जल्द ही बारे में सूचित किया गया.
इस घटना को लेकर भारतीय दूतावास ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. वरिष्ठ भारतीय राजनयिकों ने अपने अमेरिकी समकक्षों से कहा कि वे आने वाले दिनों में राष्ट्र-विरोधी और असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह के कई विरोध प्रदर्शनों की उम्मीद करते हैं. वहीं, अमेरिका में सभी इंडियन डिप्लोमेट्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में कुछ खालिस्तान समर्थकों द्वारा एक विरोध प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ की घटना को लेकर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि अमेरिकी सरकार को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










