
US में 50% आबादी को लगी वैक्सीन, सिसोदिया बोले- हमारे यहां कब होगा ऐसा ऐलान या...
AajTak
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर वैक्सीनेशन के मसले पर केंद्र को घेरा है. अमेरिका में अब तक आधी आबादी को पूरी तरह वैक्सीन लग चुकी है, इसी के बहाने दिल्ली के डिप्टी सीएम ने केंद्र सरकार को घेरा.
भारत में एक तरफ वैक्सीन की किल्लत के कारण महाजंग देखने को मिल रही है. तो दूसरी ओर अमेरिका ने अपनी 50 फीसदी आबादी का टीकाकरण कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसका ऐलान किया है. अमेरिका के इस ऐलान पर अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने टिप्पणी की है और केंद्र सरकार पर तंज कसा है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐलान किया है कि अमेरिका में 50% आबादी को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. हमें अपने देश में ऐसा ऐलान कब सुनने को मिलेगा? या हमारा काम सिर्फ़ थाली और ताली बजाने से चल जाएगा? ज़रा याद कीजिए- 2020 के उन महीनों में, जिस समय दुनियाभर के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री वैक्सीन ख़रीद रहे थे, उस समय हमारी केंद्रीय सत्ता किस ख़रीद फ़रोख़्त में व्यस्त थी? सनद रहे कि उस समय प. बंगाल का चुनाव सर पर था और वहाँ मुख्यमंत्री के कई साथी बीजेपी में शामिल किए जा रहे थे.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










