
US में 120 बार दिखे रहस्यमय UFO, इसके पीछे एलियन नहीं तो क्या?
AajTak
अमेरिका में देखे जाने वाले एलियन यान यानी UFO देखने की घटनाओं को लेकर खुफिया एजेंसी के प्रमुख टेंशन में हैं.
अमेरिका में देखे जाने वाले एलियन यान यानी UFO देखने की घटनाओं को लेकर खुफिया एजेंसी के प्रमुख टेंशन में हैं. क्या ये किसी बड़े खतरे का संकेत है या फिर पड़ोसी देशों द्वारा की जाने वाली जासूसी का कोई नया तरीका. वेबसाइट द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार खुफिया एजेंसियों का मानना है कि अभी तक कोई भी ऐसा सबूत नहीं मिला है, जिससे ये साबित हो सके, कि ये विदेशी यान हैं. इस मामले में जांच की आवश्यकता है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) अमेरिका में पिछले दो दशकों में 120 बार रहस्यमयी यूएफओ देखे गए हैं. इन घटनाओं को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने चिंता जाहिर करते हुए साफ कहा है कि इस मामले में गंभीरता लाने की जरूरत है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) हालांकि अधिकारियों का ये भी मानना है कि रूस या चीन द्वारा जिस तरह हाइपरसोनिक तकनीक में प्रगति की जा रही है और नए प्रयोग किए जा रहा हैं, उससे ये भी आशंका है कि कुछ हवाई घटनाएं इन नई तकनीक से प्रेरित हो सकती हैं. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










