
'US में पैसा तो है लेकिन भारत...', अमेरिकी महिला ने बताया कैसे बेहतर है इंडिया
AajTak
अमेरिकी नागरिक क्रिस्टेन फिचर ने अमेरिका से भारत में शिफ्ट होने के अपने कारण के बारे में एक वीडियो में विस्तार से बताया. उनका मानना है कि भारत उनके अमेरिकी के घर की तुलना में बेटर लाइफ क्वालिटी देता है.
भारत में बड़ी संख्या में लोगों का मानना होता है कि भारत की तुलना में अमेरिका या इंग्लैंड में जिंदगी ज्यादा आसान और खूबसूरत है. छोटे शहरों के लोग अगर दूसरे देश में जाकर सैटल हो जाएं तो वापस आने पर उन्हें थोड़ी ज्यादा ही इज्जत मिलती है. लेकिन 2 सालों से अपने परिवार के साथ भारत में रह रही एक अमेरिकी महिला ने जो बताया वह कुछ अलग था.
क्रिस्टेन फिचर ने अमेरिका से भारत में शिफ्ट होने के अपने कारण के बारे में एक वीडियो में विस्तार से बताया. उनका मानना है कि भारत उनके अमेरिकी के घर की तुलना में बेटर लाइफ क्वालिटी देता है.
उन्होंने कहा- लोग मुझसे अकसर एक ही सवाल पूछते हैं कि आखिर मैं अमेरिका छोड़कर भारत क्यों आई. इन देशों के बारे में लोगों के मन में अक्सर अलग सोच होती है लेकिन सच ये कि अमेरिका में लोग सोशली आइसोलेटेड होते हैं. बेशक अमेरिका बहुत खूबसूरत है और में वहीं पली बढ़ी हूं लेकिन वहां हर कोई अपने बारे में सोचता है. मुझे लगता है कि मेरे बच्चे भारत में अधिक सफल जीवन और भविष्य के लिए तैयार हो रहे हैं. उनके पास इतना समृद्ध जीवन, अनुभव और समुदाय होगा जो उन्हें अमेरिका में कभी नहीं मिला होगा.
उन्होंने आगे इस बात पर जोर दिया कि जहां अमेरिका पैसा कमाने पर केंद्रित लोगों को अट्रैक्ट कर सकता है वहीं भारत पर्सनल डेवलप्मेंट और अधिक सार्थक अस्तित्व की तलाश करने वालों के लिए अच्छा लाइफस्टाइल दे सकता है. फिचर के वीडियो पर ढेर सारे कमेंट आए. कुछ लोग उनकी बात से सहमत थे तो कुछ बिलकुल उलट.
एक ने लिखा -'अमेरिका में पैसा कमाना आसान नहीं है. अमेरिका में रहने की लागत बहुत अधिक है. भारत में पर्चेजिंग पावर अमेरिका की तुलना में कहीं बेहतर है, और भारत में विभिन्न सामाजिक-आर्थिक बैकग्राउंड वाले लोग एकजुट होकर रहते हैं.'एक ने कहा - भारत में महिलाएं सेफ नहीं हैं तो दूसरे ने कहा- वह तो अमेरिका में भी नहीं हैं. वहीं एक विदेशी शख्स ने कमेंट किया 'बिल्कुल सही कहा. मैं एक तिब्बती हूं, भारत में जन्मा और पला-बढ़ा हूं, लेकिन अब मैं एक डच नागरिक हूं. जब मैं भारत में था, तो मेरा जीवन मेरे दिमाग और स्वास्थ्य के मामले में काफी बेहतर था. आप कभी भी अकेलापन महसूस नहीं करते. मैं अगले साल भारत वापस जाने की सोच रहा हूं!' एक यूजर ने कहा- 'मैं आपसे सहमत हूं. दस साल तक अमेरिका में रहने के बावजूद मुझे यहां कभी भी घर जैसा महसूस नहीं हुआ. घर हमेशा भारत ही रहेगा.'
बता दें कि स्काईफिश डेवलपमेंट में कंटेंट क्रिएटर क्रिस्टन फिशर दो साल से दिल्ली अपने परिवार के साथ रह रही हैं. उनका इंस्टाग्राम पेज, जिस पर 58,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं, भारत में उनके जीवन की प्यारी झलकियां दिखाता है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









