
Ram Navami 2026 Rashifal: रामनवमी इन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी, मिलेगी व्यापार में खुशखबरी
AajTak
Ram Navami 2026 Rashifal: रामनवमी पर बन रहे शुभ योग कुछ राशियों के लिए बहुत ही ज्यादा फलदायी रहने वाले हैं. जानें किन राशियों को मिलेगा धन लाभ, करियर में सफलता और जीवन में नई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है.
Ram Navami 2026 Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है. इस साल आज (26 मार्च) और 27 मार्च दोनों दिन ही राम नवमी मनाई जाएगी. इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा करने और कन्या पूजन करने से जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य बढ़ने की मान्यता है.
ज्योतिष की दृष्टि से भी यह दिन खास माना जा रहा है. इस दौरान शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे और अश्विनी नक्षत्र में स्थित रहेंगे. इसके साथ ही गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का प्रभाव भी रहेगा. ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय आर्थिक लाभ, करियर ग्रोथ और खुशखबरी लेकर आ सकता है.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय काफी फायदेमंद रह सकता है. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. इस दौरान आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से हो सकती है, जो आगे चलकर आपके काम आएंगे. विदेश से जुड़े कार्यों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. व्यापार करने वालों के लिए यह समय नई योजनाएं बनाने और आगे बढ़ने का है, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है. परिवार में किसी प्रिय व्यक्ति के आने से खुशी का माहौल रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह अवधि सफलता और राहत देने वाली साबित हो सकती है. यदि आपने पहले कहीं निवेश किया है, तो उसका लाभ मिलने की संभावना है. पढ़ाई कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है. व्यापार में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे. कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाहा अवसर मिल सकता है. पुराने अटके हुए काम पूरे होने के संकेत भी मिल रहे हैं. कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









