
US: कैलिफोर्निया में BAPS हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, लिखे गए विवादित नारे
AajTak
उत्तरी अमेरिका के हिंदुओं के गठबंधन (CoHNA) ने भी सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी शेयर की और कहा कि कैलिफोर्निया में प्रतिष्ठित बीएपीएस मंदिर का अपमान लॉस एंजिल्स में तथाकथित खालिस्तान जनमत संग्रह से पहले हुआ है.
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में तथाकथित 'खालिस्तानी जनमत संग्रह' से कुछ दिन पहले, कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. इसके साथ मंदिर पर आपत्तिजनक संदेश लिख दिए गए. BAPS के आधिकारिक पेज ने सोशल पोस्ट में मामले की जानकारी साझा की है. इसने इस बात पर भी जोर दिया कि वे नफरत को कभी जड़ नहीं जमाने देंगे और शांति और करुणा कायम रहेगी.
सोशल मीडिया पोस्ट में BAPS पब्लिक अफेयर्स ने लिखा, "एक और मंदिर का अपवित्रीकरण, बार चिनो हिल्स, कैलिफोर्निया में हिंदू समुदाय नफरत के खिलाफ़ डटकर खड़ा है. चिनो हिल्स और दक्षिणी कैलिफोर्निया के समुदाय के साथ मिलकर, हम कभी भी नफरत को जड़ नहीं जमाने देंगे. हमारी साझा मानवता और आस्था यह तय करेगी कि शांति और करुणा कायम रहे."
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
उत्तरी अमेरिका के हिंदुओं के गठबंधन (CoHNA) ने भी सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी शेयर की और कहा कि कैलिफोर्निया में प्रतिष्ठित बीएपीएस मंदिर का अपमान लॉस एंजिल्स में तथाकथित खालिस्तान जनमत संग्रह से पहले हुआ है.
पोस्ट में 2022 के बाद से मंदिरों में तोड़फोड़ के अन्य हालिया मामलों को लिस्ट किया गया और मामले के जांच की मांग की गई है.
CoHNA एक जमीनी स्तर का वकालत संगठन है, जो उत्तरी अमेरिका में हिंदू धर्म की समझ को बेहतर बनाने और हिंदू समुदाय को प्रभावित करने वाले मामलों के लिए समर्पित है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









