
अमेरिका: डेमोक्रेट्स सांसदों ने जारी की एपस्टीन की संपत्ति से 68 नई तस्वीरें, महिलाओं के साथ दिखे बिल गेट्स, आज सार्वजनिक होगी फाइल
AajTak
अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के डेमोक्रेट्स ने दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की संपत्ति से 68 नई तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स, गूगल के सर्गेई ब्रिन, नोम चॉम्स्की और पूर्व ट्रंप सलाहकार स्टीव बैनन समेत कई प्रभावशाली लोग नजर आ रहे हैं.
अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के डेमोक्रेट्स ने गुरुवार को दोषी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की संपत्ति से प्राप्त 68 नई तस्वीरें जारी कीं. इन तस्वीरों को जारी करने का उद्देश्य एपस्टीन के प्रभावशाली हस्तियों के साथ संबंधों को उजागर करना है. बताया जा रहा है कि जारी की गई तस्वीरें हाउस ओवरसाइट कमेटी ने एपस्टीन के 2019 में जेल में हुई मौत से पहले जब्त किए गए 95,000 फोटो के भंडार से प्राप्त की हैं. डेमोक्रेट्स द्वारा जारी इन तस्वीरों में एपस्टीन कई प्रभावशाली और धनी व्यक्तियों के साथ विभिन्न सामाजिक आयोजनों में नजर आ रहे हैं. इनमें माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, फिल्ममेकर वुडी एलन, गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, फिलॉस्फर नोम चॉम्स्की और पूर्व ट्रंप सलाहकार स्टीव बैनन समेत कई लोग नजर आ रहे हैं. वहीं, जारी की कई तस्वीरों में से दो तस्वीरों में बिल गेट्स महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं.
न्यूयॉर्क टाइम्स में जारी किया बयान इसके अलावा न्यूयॉर्क टाइम्स के कॉलमनिस्ट डेविड ब्रूक्स भी एक तस्वीर में दिख रहे हैं. इसके बाद न्यूयॉर्क टाइम्स ने बयान जारी कर कहा कि ब्रूक्स ने 2011 में एक व्यापक रूप से किए गए डिनर में भाग लिया था जो उनके कॉलम के लिए जानकारी इकट्ठा करने के उद्देश्य से था.
अखबार ने बयान में ये भी कहा कि लेखक का इस व्यापक रूप से आयोजित डिनर में शामिल होने से पहले या बाद में (एपस्टीन से) कोई संपर्क नहीं था.
डेमोक्रेट्स ने इस बात पर जोर दिया कि तस्वीरों के प्रकाशन से किसी भी व्यक्ति द्वारा किए गए किसी भी गलत काम का संकेत नहीं मिलता है. समिति ने कहा कि इनमें से कोई भी तस्वीर एपस्टीन के जाने-माने सहयोगियों द्वारा की गई किसी भी आपराधिक गतिविधि को नहीं दर्शाती है, लेकिन ये एपस्टीन के रसूख को दिखा रही हैं. ये खुलासा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित एक विधेयक के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसमें न्याय विभाग को शुक्रवार तक एपस्टीन और घिसलेन मैक्सवेल मामले की फाइलें सार्वजनिक करने का आदेश दिया गया है.
तस्वीरों में महिला के शरीर पर लिखा दिखा मैसेज इस फोटो बैच में कुछ बेहद चौंकाने वाली तस्वीरें भी शामिल हैं. कई तस्वीरों में व्लादिमीर नाबोकोव के उपन्यास 'लोलिटा' (lolita) के अंश एक महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर लिखे हुए दिखाई दे रहे हैं. एक धुंधली तस्वीर में महिला के सीने पर नोबेल की शुरुआती पंक्तियां लिखी हैं.
वहीं, एक अन्य तस्वीर में महिला के पैर पर उपन्यास का एक और हिस्सा लिखा है, जबकि बैकग्राउंड में 'लोलिटा' किताब की प्रति रखी दिखाई दे रही है . संभावित पीड़ितों की सुरक्षा के लिए इन तस्वीरों में चेहरों को ब्लर कर दिया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









