
अमेरिका ने टाल दिए H1B और H4 वीजा इंटरव्यू, भारतीयों की बढ़ी मुश्किलें
AajTak
अमेरिका के H-1B और H-4 वीजा इंटरव्यू में भारी देरी के कारण सैकड़ों भारतीय मुश्किल में फंस गए हैं. फरवरी और मार्च 2026 के लिए निर्धारित इंटरव्यू अब अक्टूबर 2026 तक टाल दिए गए हैं. अमेरिकी वाणिज्य दूतावास का कहना है कि सोशल मीडिया स्क्रीनिंग बढ़ाने के कारण अपॉइंटमेंट शिफ्ट किए गए हैं.
अमेरिका के H-1B और H-4 वीजा इंटरव्यू का इंतजार कर रहे सैकड़ों भारतीय असमंजस में पड़ गए हैं. पहले उनके इंटरव्यू फरवरी और मार्च 2026 के लिए रीशेड्यूल किए गए थे, लेकिन अब कई मामलों में अपॉइंटमेंट अक्टूबर 2026 तक टाल दिए गए हैं.
'Deccan Chronicle' के अनुसार, कुछ आवेदकों को अगले साल अक्टूबर तक की तारीखें दे दी गई हैं. वहीं, अमेरिका स्थित मीडिया आउटलेट 'The American Bazaar' ने बताया कि इमिग्रेशन वकीलों के सामने ऐसे भी मामले आए हैं जहां जनवरी 2026 के मध्य तक तय इंटरव्यू सीधे अक्टूबर 2026 तक खिसका दिए गए.
जिन भारतीयों के स्लॉट बदले गए हैं, उनमें से कई अब जनवरी और फरवरी 2026 में इंटरव्यू रखने वाले आवेदकों से अपनी बुकिंग रद्द करने की अपील कर रहे हैं, ताकि रीशेड्यूल किए गए मामलों को पहले की तारीखें मिल सकें.
हाल के हफ्तों में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों ने कई आवेदकों को बताया कि दिसंबर और जनवरी के लिए तय इंटरव्यू को फरवरी या यहां तक कि मार्च तक के लिए टाल दिया गया है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह देरी इसलिए हो रही है क्योंकि वीजा आवेदकों की सोशल मीडिया स्क्रीनिंग का दायरा बढ़ा दिया गया है.
इस बीच, कई प्रोफेशनल्स बार-बार रद्द हो रहे इंटरव्यू के चलते फंसे हुए हैं और उनकी नौकरियां भी खतरे में पड़ गई हैं.
इमिग्रेशन वकीलों ने बताया कि दिसंबर के मध्य से बड़े पैमाने पर अपॉइंटमेंट रद्द होने और अचानक रीशेड्यूलिंग की घटनाएं तेज हो गई हैं. जिन इंटरव्यू को 2026 की शुरुआत के लिए तय किया गया था, उन्हें अब साल के आखिरी तिमाही तक टाला जा रहा है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.








