UPSC Success Story: पति से तलाक का केस, 7 साल की बेटी... ऐसे की पढ़ाई और हो गईं सिलेक्ट
AajTak
हापुड़ की शिवांगी गोयल ने UPSC में 177वां रैंक हासिल किया है. शिवांगी शादीशुदा हैं और उनकी 7 साल की बेटी है. ससुराल वालों की प्रताड़ना के बाद से उन्होंने मायके में रहना शुरू कर दिया. तीसरे प्रयास में उन्होंने UPSC की परीक्षा पास की है.
UPSC Success story: हापुड़ के पिलखुवा की रहने वाली शिवांगी गोयल ने UPSC में 177वां रैंक हासिल कर अपने परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है. लेकिन उनकी सफलता की कहानी काफी मुश्किल भरी रही. शिवांगी ने बताया कि वह शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है. ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने मायके में रहने लगीं. उनका पति के साथ तलाक का केस भी चल रहा है.
उन्होंने बताया कि शादी से पहले से ही वह आईएएस बनना चाहती थीं. दो बार परीक्षाएं भी दीं लेकिन दोनों बार वह असफल रहीं. फिर शादी हुई और डोमेस्टिक वॉयलेंस के बाद वह 7 वर्षीय बेटी के साथ मायके आ गईं. पापा ने कहा कि जो करना चाहती हो कर लो. शिवांगी ने कहा, ''मैंने सोचा कि क्यों ना फिर से UPSC की तैयारी की जाए. क्या पता मैं IAS बन जाऊं?.''
शिवांगी ने बताया कि यह उनका तीसरा अटेंप्ट था. इस दिन का वह बचपन से सपना देखती थीं. मेहनत और लगन के बाद आखिर वह दिन आ ही गया. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बेटी रैना अग्रवाल को दिया.
बता दें, शिवांगी गोयल हापुड़ के कस्बा पिलखुवा के बस स्टॉप के पास रहती हैं. उनके पिता राजेश गोयल व्यापारी हैं और उनकी माता होम मेकर हैं. शिवांगी ने बताया कि जब वे स्कूल में थीं तो उनकी प्रिंसिपल ने उन्हें UPSC की तैयारी करने को कहा था. तभी से आईएएस बनना उनका सपना था. UPSC क्लीयर करने के लिए उन्होंने सेल्फ स्टडी की और उनका सब्जेक्ट सोशियोलॉजी रहा है.
उन्होंने आगे बताया, ''मैं समाज में उन शादीशुदा महिलाओं को यह संदेश देना चाहती हूं कि यदि उनके साथ ससुराल में कुछ भी गलत हो रहा तो वे डरें नहीं, उन्हें अपने अपने पैरों पर खड़े होकर दिखाएं. महिलाएं चाहें तो कुछ भी कर सकती हैं. सच्ची लगन से पढ़ें और मेहनत करें तो आईएएस बन सकती हैं. आज मैं खुश हूं कि मेरे UPSC क्लीयर करने से मेरा भविष्य संवर गया.''

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










