
UPSC Result: पिता कॉन्स्टेबल, मां ASI और अब बिटिया रानी बनेंगी कलेक्टर, इशिता राठी ने टॉप 10 में बनाई जगह
AajTak
दिल्ली की इशिता राठी ने भी यूपीएससी 2021 की परीक्षा में सफलता पाई है और वो देश के टॉप 10 प्रतिभागियों में शामिल हैं. इशिता के पिता जहां दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं वहीं उनकी मां दिल्ली पुलिस में ही एएसआई के पद पर तैनात हैं.
यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा पास कर आईएएस बनना इसकी तैयारी करने वाले हर स्टूडेंट का सपना होता है. अब दिल्ली पुलिस में कार्यरत एएसआई मीनाक्षी राठी और हेड कॉन्स्टेबल आईएस राठी की बेटी इशिता ने अपने माता-पिता के इस सपने को पूरा किया है.
एएसआई मीनाक्षी राठी और हेड कॉन्स्टेबल आईएस राठी की बेटी इशिता राठी ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की, जिसके बाद उनके माता-पिता बेहद खुश हैं. इशिता ने स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल वसंत कुंज से पूरी की है.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा-2021 के नतीजे आने के बाद दिल्ली की रहने वाली इशिता राठी ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है. इशिता राठी ने तीसरे प्रयास में अपनी मनचाही मंजिल पायी है.
इशिता ने डीएवी पब्लिक स्कूल में शुरुआती पढ़ाई के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज से इकोनोमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने इकोनॉमिक्स विषय में ही मद्रास स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमए की पढ़ाई पूरी की.
परीक्षा में सफल होने के बाद इशिता राठी ने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था और जब परिणाम आया तो यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है.
इशिता राठी ने बताया कि वो परिणाम आने के बाद खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हैं. इशिता अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और दोस्तों को दे रही हैं. उन्होंने कहा कि मेरे परिवार के लोगों को मुझ पर काफी भरोसा था और परिणाम आने के बाद से काफी खुश हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










