
UPSC Result: जब एक चूक से मुरादाबाद के उत्तम की कामयाबी की खुशियां गम में हो गई तब्दील
AajTak
UP News: मुरादाबाद के उत्तम ने यूपीएससी परीक्षा में अपने कथित चयन को लेकर माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि कि रोल नम्बर की आखिरी संख्या की गलती से ये सब हुआ.
UPSC एग्जाम में अपने चयन का दावा करने वाले मुरादाबाद के उत्तम ने माफी मांगी है. उत्तम ने एक पत्र के माध्यम से बताया कि रोल नंबर की आखिरी संख्या की गलती से ये सब हुआ.
दरअसल, उत्तम ने सोमवार को सभी को खुशखबरी दी थी कि UPSC में उसकी 121वीं रैंक आई है. उन्होंने मीडिया को बकायदा इंटरव्यू भी दिया. हालांकि सच्चाई पता लगने के बाद उत्तम ने एक पत्र जारी कर गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी है. उत्तम के पिता का भी यही कहना है कि रोल नम्बर की गलती से ये सब हुआ. डायरी में जो रोल नंबर नोट किया गया था, उसका आखिरी नंबर गलत था. इसी वजह से यह गफलत पैदा हुई.
मीडिया से बात करते हुए उत्तम भारद्वाज ने बताया था कि यह सफलता पहली बार परीक्षा देकर पाई है. इस परीक्षा में 121वीं रैंक मिली है. इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता ने भी खुशी जताई थी. उत्तम ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों को दिया था. उत्तम भारद्वाज के पिता नवीन कुमार शर्मा विद्युत विभाग में अभियंता हैं. वह इस समय जिला मुरादाबाद में तैनात हैं. जहां पर वह अपनी पत्नी सुधा शर्मा के साथ रह रहे हैं.
उत्तम ने खत में इन बातों का किया जिक्र मैं उत्तम भारद्वाजअपने दिल की गहराई के साथ सुनाता हूं. मुझे बहुत खेद है कि मेरी दस्तावेज डायरी में रोल नंबर को नोट करते समय मेरी गलती के कारण, आपके यूपीएससी 2021 में मेरे चयन के बारे में गलत सूचना फैल गई थी. कृपया मुझे इस गलती के लिए क्षमा करें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










