
UPSC NDA 2 Registration Date: एनडीए परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये हैं पात्रता मानदंड
AajTak
सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर एनडीए एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जून है. नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
UPSC NDA 2 Exam 2024: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं. एनडीए भारतीय सशस्त्र बलों की एक संयुक्त सेवा एकेडमी है, जहां तीनों सेवाओं, थल सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती होती है. इस साल एनडीए की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो अभी जाकर आवेदन कर दीजिए. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
एनडीए 2 पंजीकरण प्रक्रिया में के पहले चरण में रजिस्ट्रेशन, एक शाखा का चयन करना और रजिस्ट्रेशन आईडी बनाई जाएगी. इसके बाद आवेदन प्रक्रिया के दूसरे चरण में आवेदन शुल्क भुगतान, परीक्षा केंद्र चुनना और फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड किया जाएगा. सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के लिए एनडीए 2 आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी, एसटी या महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है.
इन स्टेप्स को फॉलो कर करें आवेदन:
स्टेप 1: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाएं और 'न्यू रजिस्ट्रेशन' बटन पर क्लिक करके खुद को रजिस्टर करें.
स्टेप 3: ओटीआर आवेदन पूरा होने की पुष्टि करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









