
UPSC Extra Attempt: यूपीएससी IAS मेन्स परीक्षा के लिए मिलेगा एक्स्ट्रा अटेम्प्ट? इस डेट को होगी SC में सुनवाई
AajTak
UPSC CSE Main 2022 Extra Attempt: सोमवार 07 मार्च को अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई जिसके बाद कोर्ट ने UPSC को उठाई गई मांग पर विचार करने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया. सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले पर अगली सुनवाई 21 मार्च को करने वाला है जिसके बाद ही कुछ फैसला हो सकेगा.
UPSC CSE Main 2022 Extra Attempt: कोरोना महामारी के चलते यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा से चूके उम्मीदवारों का संघर्ष जारी है. उम्मीदवारों ने आयोग से एक एक्स्ट्रा अटेम्प्ट देने की मांग उठाई है जिसपर अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्णय लिया जाना है. सोमवार 07 मार्च को अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई जिसके बाद कोर्ट ने UPSC को उठाई गई मांग पर विचार करने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया. सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले पर अगली सुनवाई 21 मार्च को करने वाला है जिसके बाद ही कुछ फैसला हो सकेगा.
बता दें कि जनवरी के महीने में आयोजित हुई UPSC मेन्स परीक्षा न दे पाने वाले उम्मीदवारों ने इस वर्ष एक एक्स्ट्रा अटेम्प्ट देने की मांग की है. छात्र कोरोना पॉजिटिव होने के चलते एग्जाम में शामिल हो सके और उनका आखिरी अटेम्प्ट बिना परीक्षा दिए ही बेकार चला गया. बता दें कि यूपीएससी की नियमावली में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिससे याचिकाकर्ताओं को परीक्षा देने के लिए एक्स्ट्रा अटेम्प्ट दिया जा सके.
UPSC इस मामले में उम्मीदवारों को एक्स्ट्रा अटेम्प्ट देने के खिलाफ है. केंद्र ने 09 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट को कहा था कि वह यूपीएससी सिविल सर्विस के उम्मीदवारों को एक बार के लिए आयुसीमा में छूट देने के खिलाफ है. इसमें वे उम्मीदवार भी शामिल हैं जो कोरोना पॉजिटिव होने के चलते अपने आखिरी अटेम्प्ट में परीक्षा नहीं दे पाए. आयोग अब 21 मार्च को अपना पक्ष कोर्ट में रखेगा जिसके बाद अदालत कोई फैसला ले सकेगा.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









