UPSC Exam: एग्जाम पास करने के बाद कैसे तय होती है IAS-IPS की रैंक, लगता है ये फार्मूला
AajTak
देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली यूपीएससी की परीक्षा के बाद उम्मीदवार आईएएस या आईपीएस अफसर बनते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि कौन-सी रैंक वाले उम्मीदवार IAS बनते हैं और कौन से IPS बनते हैं. जानिए- फॉर्मूला...
UPSC Exam 2021: देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में शामिल सिविल सेवा परीक्षा में जाना हरेक अभ्यर्थी का सपना होता है. हर साल हजारों अभ्यर्थी इसकी परीक्षा देते हैं, लेकिन उनमें से कुछ सौ इसकी प्री परीक्षा में चयनित होते हैं और फिर मेंस और इंटरव्यू क्वालीफाई करके बहुत कम लोग आईएएस-आईपीएस बनते हैं. यहां हम आपको इन परीक्षाओं में क्वालीफाई होने वाले टॉप रैंकर को एलॉट होने वाले आईएएस या आईपीएस कैडर के फार्मूले को आसान भाषा में समझाएंगे. आइए जानें क्या है वो फार्मूला जिससे आईएएस या आईपीएस की रैंक निर्धारित होती है. UPSC एग्जाम पास करके कितने सिविल सर्विसेज में लोग जाते हैं तो इसका जवाब है 24. जी हां, यूपीएससी में कुल मिलाकर 24 सर्विसेज होती हैं, जिनके लिए उम्मीदवारों का चयन होता है. ये दो कैटेगरी में बांटी जाती है पहली है ऑल इंडिया सर्विसेज. इस सर्विस में IAS (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज) और IPS (इंडियन पुलिस सर्विसेज) भी आती हैं. इनमें जो लोग चयनित होते हैं, उनको राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का कैडर दिया जाता है. फिर दूसरे नंबर पर होती हैं सेंट्रल सर्विसेज जिसमें ग्रुप ए और ग्रुप बी सर्विसेज होती हैं. ग्रुप ए सर्विसेज में इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS), इंडियन सिविल एकाउंट्स सर्विस , इंडियन रेवेन्यू सर्विस (इनकम टैक्स वाली पोस्ट्स), इंडियन रेलवे सर्विस (IRTS और IRPS) और इंडियन इनफार्मेशन सर्विस (IIS) जैसी सर्विसेज आती हैं. वहीं ग्रुप बी में आर्म्ड फोर्सेज हेडक्वार्टर्स सिविल सर्विस, पुडुचेरी सिविल सर्विस, दिल्ली एंड अंडमान निकोबार आइलैंड सिविल और पुलिस सर्विस जैसी सर्विस आती हैं. यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाती है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










