
UPSC में चौथीं रैंक लाने वाले ऐश्वर्य को हमेशा किस बात का रहता है मलाल?
AajTak
उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले ऐश्वर्य वर्मा ने UPSC सिविल सेवा में चौथा रैंक हासिल किया. ऐश्वर्य वर्मा ने पूरे देश में बरेली का नाम रोशन कर दिया है, लेकिन उन्हें हमेशा एक मलाल रहा है. इस मलाल को लेकर वह अपने माता-पिता से कई बार सवाल कर चुके हैं.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के ऑल इंडिया सिविल सर्विस (Civil Service) के नतीजे आ गए हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले ऐश्वर्य वर्मा ने देश में चौथा रैंक हासिल किया. ऐश्वर्य वर्मा ने पूरे देश में बरेली का नाम रोशन कर दिया है, लेकिन उन्हें हमेशा एक मलाल रहा है. इस मलाल को लेकर वह अपने माता-पिता से कई बार सवाल कर चुके हैं.
गौरतलब है कि ऐश्वर्य ने अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई उधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर होली चाइल्ड स्कूल से की है. इसके बाद उन्होंने पंतनगर में बीटेक किया है. ऐश्वर्य की सिर्फ एक बहन हैं, जो बरेली के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज से बीडीएस कर रही हैं. ऐश्वर्या के पिताजी बैंक ऑफ बड़ौदा में जॉब करते हैं.
UPSC सिविल सर्विस में चौथा रैंक लाने वाले ऐश्वर्य के पिता विवेक वर्मा ने कहा कि ऐश्वर्य बचपन से ही पढ़ाई करने का काफी इच्छुक था और उसने काफी मेहनत की है. ऐश्वर्य की मां विनीता वर्मा ने बताया कि उससे (ऐश्वर्य) हम लोगों से कोई शिकायत नहीं थी, उसकी बस एक शिकायत हमेशा रही कि मेरा नाम आपने ऐश्वर्य क्यों रखा?
ऐश्वर्य की मां विनीता ने कहा, 'कई बार इस नाम की वजह से उसे काफी दिक्कतें आईं, आज भी रिजल्ट आउट होने के बाद कई पत्रकार और लोग यही समझ रहे थे किसी लड़की ने पास किया है, मगर आज ऐश्वर्य ने अपने नाम का मान बढ़ाया है.' ऐश्वर्य के परीक्षा पास करने के बाद घर में खुशियों का माहौल है और एक-दूसरे में मिठाई बांटी जा रही है.
ऐश्वर्य वर्मा ने चौथे प्रयास में सफलता हासिल की है. वह मौजूदा समय में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं. उनका कहना है कि प्राइवेट जॉब करते हुए विचार आया की मेहनत तो करनी है, प्राइवेट सेक्टर मैं सिर्फ खुद के लिये काम करता, यहां लोगो और देश के लिये काम कर सकूंगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










