
UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, कमरे में ताला लगाकर भाग गया दोस्त
AajTak
UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से कई बीयर की खाली बोलतें मिली. पुलिस को इस घटना की सूचना देने वाले मृतक छात्रा के दोस्त की तलाश है, जो इस घटना के बाद से फरार है.
हरियाणा के रोहतक में सनसिटी सेक्टर-34 स्थित बीपीएल फ्लैट में दोस्त के साथ ठहरी एक छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना की जानकारी पुलिस को उसके दोस्त ने दी और वो खुद कमरे का ताला बंद कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा. परिजनों की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए परेशान करने का मामला दर्ज कर लिया है.
मृतक छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहे कर UPSC की तैयारी कर रही थी. छानबीन के दौरान पुलिस को कमरे से बीयर की बोतल भी बरामद की हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को नीचे उतारा. पुलिस ने उस नंबर को खंगाला जिसने कंट्रोल रूम पर फोन कर आत्महत्या की खबर पुलिस को दी थी. जांच में पता चला कि युवक तिलकनगर का रहने वाला जितेंद्र है. जितेंद्र और मुनेश की दोस्ती थी. मुनेश ने किसी बात से परेशान होकर आत्महत्या की. गहराई से जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि मुनेश से आत्महत्या की है.
मृतक छात्रा के ताऊ के बयान पर आरोपी जितेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है. आरोपी जितेंद्र फरार है और उसका फोन भी बंद आ रहा है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा. तभी आत्महत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा.
ये भी पढ़ें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










