
UPSC एग्जाम में तुक्का? पॉजिटिव रिजल्ट की बात सुन IAS ने किया रिएक्ट
AajTak
परीक्षा के दौरान जब प्रश्न का उत्तर नहीं आता तो अधिकतर छात्र तुक्का मारकर जवाब दे देते हैं लेकिन क्या आपने ऐसा UPSC की परीक्षा में सुना है? वायरल वीडियो के अनुसार, तुक्का मारने से अधिकतर पॉजिटिव रिजल्ट मिलता है. वीडियो पर आईएएस ऑफिसर अवनीश कुमार शरण ने रिएक्ट किया है.
परीक्षा का डर हर छात्र को सताता है. कितनी भी तैयारी कर ली जाए, ऐसा एक ना एक प्रश्न फंस ही जाता है, जिसके जवाब का हमें अता-पता नहीं होता है. ऐसे में जो ट्रिक अपनाई जाती है उसे कहते हैं तुक्का. हर किसी ने पेपर में आने वाले कुछ प्रश्नों में तुक्का मारकर जवाब दिया है, खासकर ऐसा मल्टीपल च्वॉइस प्रश्नों के साथ किया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी में तुक्का मारकर आप पॉजिटिव रिजल्ट पा सकते हैं?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक कोचिंग टीचर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में टीचर बता रहा है कि यूपीएससी प्रीलिम्स में तुक्का मारने के पीछे एक वैज्ञानिक विधि है. इस वीडियो पर आईएएस अवनीश कुमार शरण ने रिएक्ट किया है.
वायरस वीडियो में टीचर ने बताया तुक्के का ये मेथड
वायरल वीडियो में शिक्षक के अनुसार, अगर नेगेटिव मार्किंग 1/4 हो तो तुक्का मारने पर रिजल्ट हमेशा पॉजिटिव आएगा. वहीं, अगर 1/3 हो तो रिजल्ट कभी पॉजिटिव-कभी नेगेटिव हो सकता है और अगर 1/2 हो तो उत्तर हमेशा गलत निकलेगा.
IAS ने किया रिएक्ट
वायरल वीडियो को 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए आईएएस अवनीश कुमार शरण ने लिखा, 'क्या आप सीरियस हैं?'. तुक्का मारने को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियोज़ वायरल हैं जो यह दावा करते हैं कि तुक्का मारने से पेपर में फेल नहीं होते.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











