
Upcoming Smartphone: फरवरी में लॉन्च होंगे कई स्मार्टफोन, Samsung से लेकर OnePlus तक हैं शामिल
AajTak
Upcoming Smartphone: फरवरी 2022 में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. Samsung से लेकर Oppo, Vivo और Realme समेत कई ब्रांड्स इस महीने अपने दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे. जानिए कौन-कौन से फोन इस महीने लॉन्च हो सकते हैं.
साल 2022 का पहला महीना यानी जनवरी बीत रहा है और अगले महीने फरवरी की एंट्री होने वाली है. इस महीने कई नए स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं. जनवरी में हमने कई स्मार्टफोन की लॉन्चिंग देखी और फरवरी में भी यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा. Samsung ने इस महीने अपनी फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S22 की लॉन्चिंग कन्फर्म कर दी है. इसके अलावा Reno 7 सीरीज, iQOO 9 सीरीज और मिड रेंज में OnePlus Nord 2 CE लॉन्च हो सकते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












