
UP Smartphone Tablet Scheme: यूपी में किसे मिलेंगे फ्री स्मार्टफोन और टेबलेट? योगी सरकार ने दी ये जानकारी
AajTak
Yogi 2.0 के 100 दिन के एजेंडे में छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफ़ोन बांटे जाएंगे. कुल 6 लाख 92 हज़ार स्मार्ट फोन और 5 लाख 39 हजार टैबलेट योगी सरकार द्वारा बांटे जाने की योजना थी. इसमें से 9 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट पहले चरण में बांटे जाएंगे.
UP Smartphone Tablet Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार लाखों युवाओं को स्मार्टफोन और टेबलेट बांटने जा रही है. सरकार ने योजना की तैयारियां शुरू कर दी हैं. जिले में युवाओं और छात्रों को चिन्हित करने का काम शुरू हो चुका है. जल्द ही टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण का कार्य बड़े पैमाने पर शुरू होगा.
इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक ट्विटर से जानकारी दी गई कि, "टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण का कार्य सुचारु रखा जाए. अब हमें अगले 05 वर्षों में 02 करोड़ युवाओं को डिजिटल शक्ति से लैस करना है. बिना भेदभाव हर छात्र-छात्रा को टैबलेट/स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाए.
टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण का कार्य सुचारु रखा जाए। अब हमें अगले 05 वर्षों में 02 करोड़ युवाओं को डिजिटल शक्ति से लैस करना है। बिना भेदभाव हर छात्र-छात्रा को टैबलेट/स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाए: #UPCM श्री @myogiadityanath जी
बता दें कि Yogi 2.0 के 100 दिन के एजेंडे में छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफ़ोन बांटे जाएंगे. कुल 6 लाख 92 हज़ार स्मार्ट फोन और 5 लाख 39 हजार टैबलेट योगी सरकार द्वारा बांटे जाने की योजना थी. इसमें से 9 लाख स्मार्ट फोन और टैबलेट पहले चरण में बांटे जाएंगे.
किन छात्रों को मिलेंगे स्मार्टफोन और टेबलेट -
वहीं, हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने गुरुवार को घोषणा की है कि हरियाणा सरकार मई में कक्षा 10-12 के छात्रों को फ्री टैबलेट वितरित करेगी. उन्होंने कहा कि डिवाइसेज़ में पर्सनलाइज़्ड और एडेप्टिव लर्निंग सॉफ्टवेयर के साथ-साथ प्रीलोडेड सामग्री होगी और छात्रों को मुफ्त इंटरनेट डेटा भी प्रदान किया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










