
up police daroga bharti: 2 घंटे का पेपर 3 मिनट में किया पूरा, दरोगा बनने से पहले ही चार युवक गए जेल
AajTak
up police daroga bharti : आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर दरोगा भर्ती के लिए ऑनलाइन हुई परीक्षा में 2 घंटे के पेपर को महज तीन मिनट में ही सॉल्व कर दिया गया. जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने पेपर को सॉल्व करने के लिए किस तकनीक का सहारा लिया था.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर नवंबर 2021 में दरोगा भर्ती के लिए हुई ऑनलाइन परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों ने 2 घंटे के पेपर को महज तीन मिनट में ही सॉल्व कर दिया. जब पुलिस के पास यह केस गया तो वो यह जानकर हैरान रह गई. आखिर कैसे आरोपियों ने मुश्किल से मुश्किल सवालों को महज कुछ ही सेकंड में पूरा कर दिया. जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
दरोगा भर्ती की यह परीक्षा नवंबर 2021 में हुई थी और गिरफ्तार हुए चारों आरोपी उस परीक्षा को देने के लिए बैठे थे. एग्जाम के बाद जब चेकिंग हुई तो पता चला कि चारों आरोपियों ने 2 घंटे का पेपर सॉल्व करने में महज 3 मिनट का समय लिया. यानी एक सवाल को एक सेकंड में हल किया था. संदेह के बाद मामले की जांच शुरू हुई और चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए. पुलिसकर्मी भी यह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि एक सेकंड में कैसे कोई एक सवाल हल कर सकता है.
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि कंप्यूटर में ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम लगा हुआ था. जांच में चार अभ्यर्थी फंस गए. भर्ती बोर्ड के निर्देश पर शाहगंज थाने में मामला दर्ज कराया है. मुकदमे में आगरा, गाजियाबाद और अलीगढ़ के केंद्र व्यवस्थानपक भी नामजद हैं उनकी गिरफ्तारी होनी है. विकास कुमार ने बताया कि कुछ अभ्यर्थियों के नकल और कंप्यूटर डिवाइस का प्रयोग करने की आशंका थी.
एक मिनट में 18 सवाल हर किए, 4 अरेस्ट
पुलिसभर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में शामिल आरोपियों के नाम अंकित , संदीप , लव कुमार और वेद प्रकाश हैं. चारों ने आगरा, अलीगढ़ और गाजियाबाद में ऑनलाइन परीक्षा दी थी. आरोपियों के रिकॉर्ड प्रदर्शन ने अब उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने फर्जीवाड़ा करने में किस तरह की तकनीकी का इस्तेमाल किया था. कैसे सभी ने 1 ही सेकंड में जटिल सालवों को हल कर दिया था.
इस मामले पर एसपी सिटी आगरा का कहना है कि वारदात में शामिल आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी. गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है. मामले में केंद्र व्यवस्थापको के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







