
UP Police का बड़ा एक्शन, इस गैंगस्टर की 18 करोड़ की संपत्ति कुर्क, दर्ज थे 21 मामले
AajTak
अनीस अंसारी पर डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्द थे. कोर्ट के आदेश के बाद उसकी संपत्ति को कुर्क किया गया है. पुलिस का कहना है कि ऐसा एक्शन आगे भी जारी रहेगा. अनीस अपने गैंग के साथ नशीले पदार्थ की तस्करी किया करता था.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की पुलिस ने नारकोटिक्स पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंगलीडर की अवैध अर्जित की गई साढ़े 18 करोड़ रुपए की बरेली में मौजूद चल-अचल संपत्ति कुर्क की है. आरोपी पर 20 से अधिक आपराधिक वारदातों के मामले दर्ज हैं, जिनमे से 15 मामले एनडीपीएस एक्ट के हैं.
गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने मुनादी कराकर संपत्तियों को कुर्क किया है. पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मुनादी कराकर संपत्तियों को जब्त कर नोटिस बोर्ड लगा दिया. शातिर बदमाश को पिछले साल हरदोई की बिलग्राम पुलिस ने अफीम के डोडा संग गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पुलिस ने इस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था.
दरअसल, हरदोई जिले के सांडी और बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने बरेली के आंवला तहसील के भमोरा थाने इलाके के क्योंना गौटिया शादीपुर गांव में शातिर नारकोटिक्स तस्कर अनीस अंसारी की गांव में मौजूद करोडों रुपए की संपत्ति को कुर्क किया है.
पांच मकान से लेकर कार तक जब्त
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने पूरे गांव में मुनादी कराई और गैंगस्टर के नाम पांच मकान, प्लॉट, कृषि भूमि, बाग और एक एसयूबी वाहन को कुर्क किया गया. कुर्क की गई संपत्ति की बाजार कीमत साढ़े अठारह करोड़ रुपये के करीब आंकी गई है.
गैंगस्टर एक्ट के तहत भेजा गया था जेल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










