
UP News: बाइक पर ही हो गया पति के साथ झगड़ा, पत्नी ने जहर खाकर दी जान
AajTak
UP News: बांदा में एक महिला ने पति से विवाद के चलते जहर खाकर अपनी जान दे दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बाइक से घूमने गए थे. इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और पत्नी ने रास्ते में जहर खरीदकर खा लिया और उसकी मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला ने पति से विवाद के चलते अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बाइक पर घूमने गए थे. वहीं किसी बात पर पति ने पत्नी को जोर से डांट दिया. गुस्साई पत्नी ने रास्ते में ही रुककर जहर खरीदा और घर पहुंचकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
घूमने गए पत्नी-पत्नी के बीच हुआ था विवाद
यह मामला बबेरू कोतवाली के भदेहदु गांव का है. जहां की रहने वाली संगीता अपने पति सुरेश के साथ मंगलवार को चित्रकूट घूमने गई थी. इस दौरान आपस में दोनों के बीच विवाद हो गया और पति ने तेज आवाज में डांट लगा दी.
दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने अपनी जान देने का मन बना लिया. घूमने के दौरान घर वापस लौटते समय रास्ते में उसने जहरीला पदार्थ खरीद लिया था और उसकी तबियत बिगड़ गई. तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी
इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. बबेरू CHC के डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि भदेहदु गांव की रहने वाली संगीता को उसके परिजन लेकर आए थे. परीक्षण के बाद उसकी मौत हो गई. महिला कोई जहरीला पदार्थ खाया था. शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है. पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










