
UP MLC Election Result: यूपी एमएलसी चुनाव के नतीजे आज, अब विधान परिषद में इतिहास रचेगी बीजेपी!
AajTak
UP MLC Election Result: उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय क्षेत्र की 27 विधान परिषद सीटों पर मंगलवार को नतीजे आएंगे. 36 एमएलसी सीटों में से 9 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं और अब 27 सीटों के नतीजे की बारी है. इन एमएलसी सीटों पर बीजेपी और सपा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है. लेकिन कुछ सीटों पर निर्दलीयों ने चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है.
UP MLC Election Result: उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय की 27 विधान परिषद सीटों के लिए मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी. इन 27 एमएलसी सीटों पर 95 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. स्थानीय निकाय क्षेत्र की 36 एमएलसी सीटों से 9 सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. वहीं, जिन 27 सीटों पर चुनाव हुए हैं, उनमें ज्यादातर बीजेपी और सपा के बीच ही सीधी टक्कर है तो कुछ जगह निर्दलीय प्रत्याशियों के चलते चुनाव त्रिकोणीय बन गया है. हालांकि, बीजेपी उत्तर प्रदेश विधानसभा के बाद अब विधान परिषद में सबसे बड़ा दल बनकर इतिहास रचने जा रही है.
बीजेपी और सपा के बीच मुकाबला
स्थानीय निकाय की 27 सीटों पर 95 उम्मीदवार हैं. बीजेपी ने सभी 27 सीटों पर उम्मीदवार उतार रखें हैं तो सपा ने 25 सीटों पर अपने कैंडिडेट दिए हैं. गाजीपुर सीट पर सपा ने निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन किया है इसके अलावा एक सीट पर सपा की सहयोगी आरलेडी चुनाव लड़ रही है. वहीं, कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) की जनसत्ता पार्टी से प्रतापगढ़ सीट पर अक्षय प्रताप सिंह है तो वाराणसी सीट पर माफिया बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह और आजमगढ़ सीट पर बीजेपी के एमएलसी यशवंत सिंह के बेटे निर्दलीय चुनाव में उतरे थे.
यूपी की 27 एमएलसी सीटों पर नतीजे
मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, आजमगढ़-मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फर्रुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मेरठ-गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, गोंडा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्घार्थनगर, गोरखपुर-महाराजगंज, देवरिया और बलिया सीट के लिए 9 अप्रैल को 98.11 फीसदी मतदान हुआ था.
बीजेपी पहली बार हासिल करेगी बहुमत

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










