
UP MLC चुनावः समाजवादी पार्टी ने किया 35 उम्मीदवारों का ऐलान, RLD को 2 सीटें, देखें लिस्ट
AajTak
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. विधान परिषद चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. विधान परिषद चुनाव के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बाद अब विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं. सपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपने 35 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.
सपा की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों की इस लिस्ट में पहले चरण के लिए 29 उम्मीदवारों के नाम हैं. पार्टी ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए भी छह उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. सपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है.
सपा ने मुरादाबाद-बिजनौर से अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय मलिक, रामपुर-बरेली से मशकूर अहमद, बदायूं से सिनोज कुमार शाक्य, पीलीभीत-शाहजहांपुर से अमित कुमार को उम्मीदवार बनाया है. सपा ने हरदोई से रजीउद्दीन, खीरी से अनुराग वर्मा, सीतापुर से अरुणेश कुमार, लखनऊ-उन्नाव से सुनील कुमार सिंह, रायबरेली से वीरेंद्र शंकर सिंह, प्रतापगढ़ से विजय बहादुर, सुल्तानपुर से शिल्पा प्रजापति को टिकट दिया है.
इसी तरह पार्टी ने बाराबंकी से राजेश कुमार, बहराइच से अमर, आजमगढ़-मऊ से राकेश कुमार, गाजीपुर से भोलानाथ शुक्ला, जौनपुर से मनोज कुमार, वाराणसी से उमेश, मीरजापुर-सोनभद्र से रमेश सिंह, इलाहाबाद से वासुदेव और बांदा-हमीरपुर से आनंद कुमार त्रिपाठी पर दांव लगाया है. इससे पहले बीजेपी भी एक दिन पहले ही अपने 30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था.
विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी है सपा
यूपी के उच्च सदन यानी विधान परिषद में सपा सबसे बड़ी पार्टी है. फिलहाल, 100 सदस्यों वाली विधान परिषद में सपा के 48 सदस्य हैं. बीजेपी 36 सदस्यों के साथ उच्च सदन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है. विधानसभा चुनाव के दौरान दल-बदल में सपा के आठ और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक एमएलसी ने बीजेपी का दामन थाम लिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










