UP Elections 2022: क्या यूपी चुनाव में राम मंदिर से बीजेपी को मिलेंगे वोट? जानिए जनता का मूड
ABP News
UP Elections 2022: अयोध्या विवादित ढांचा विवाद के तीन दशक बाद कितनी बदली अयोध्या? और अयोध्या में राम मंदिर बनने से बीजेपी को कितना फायदा होगा? सर्वे में लोगों ने दिया ये जवाब.
UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का पहिया तेजी से घूम रहा है और इसकी धुरी अयोध्या बनी है. लखनऊ की लड़ाई में अयोध्या की भूमिका क्या रहने वाली है? अयोध्या विवादित ढांचा विवाद के तीन दशक बाद कितनी बदली अयोध्या? और अयोध्या में राम मंदिर बनने से बीजेपी को कितना फायदा होगा? ऐसे ही सवालों पर एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे में जनता का मूड जानने की कोशिश की गई है.
ABP News-C Voter के सर्वे में लोगों से पूछा गया कि क्या राम मंदिर निर्माण का बीजेपी को फायदा मिलेगा? इस सवाल पर 59 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया. जबकि नहीं कहने वाले 41 फीसदी लोग हैं.
More Related News