
UP Election 2022: 'Shaheen Bagh' पर Owaisi को जवाब देने सामने आए CM Yogi, दी ये चेतावनी
AajTak
जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं, नेताओं के बयानों में तल्खियां भर जाती हैं, बयान जहरबुझे हो जाते हैं, एक दूसरे को धमकियों और चेतावनी का सिलसिला शुरु हो जाता है. सियासत के न्यूनतम संस्कार भी हवा में उड़ा दिए जाते हैं नेता एक दूसरे को धमकाते हैं. ऐसी ही एक धमकी एक दिन पहले असदुद्दीन ओवैसी ने दी थी. लखनऊ को दूसरा शाहीन बाग बना देने की. उत्तर प्रदेश का चुनावी रण जैसे-जैसे गहरा रहा है, वैसे-वैसे बयानों में आक्रामकता आने लगी है. एक दूसरे को चेतावनी दी जा रही हैं, बयान तीखे होते जा रहे हैं. एक दिन पहले असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में शाहीनबाग बना देने की बात कही थी तो आज सीएम योगी ने अपने अंदाज में योगी को चेतावनी दी, योगी के कहने का सीधा अर्थ था अब्बा जान, चचा जान, सावधान. देखिए ये रिपोर्ट.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










